फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: वरिष्ठ उप महापौर ने विकास कार्यों की समीक्षा की

विज्ञापन
विज्ञापन
मानेसर। मानेसर नगर निगम के सीनियर डिप्टी मेयर प्रवीन यादव ने इंजीनियरिंग विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की और क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मानसून से पहले सभी जरूरी काम पूरे किए जाएं, ताकि बारिश के समय लोगों को परेशानी न हो।
विज्ञापन

खासकर जिन वार्डों में सड़क, नाले और ड्रेनेज का काम चल रहा है, उन्हें प्राथमिकता से पूरा करने को कहा गया। प्रवीन यादव ने भांगरौला गांव में जलभराव की समस्या का जिक्र करते हुए कहा कि वहां पानी निकासी के लिए उचित व्यवस्था की जाए। वहीं, ढोरका गांव में भी जलभराव की पुरानी समस्या को स्थायी रूप से हल करने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी कहा कि स्ट्रीट लाइट के पोल पर नंबर लिखे जाएं, ताकि खराबी होने पर तुरंत ठीक किया जा सके। इसके अलावा, नगर निगम द्वारा बनाए गए कम्युनिटी सेंटर, लाइब्रेरी, स्टेडियम, वृद्धाश्रम और चौपाल पर नगर निगम मानेसर का नाम लिखने के निर्देश दिए। उन्होंने जहां संभव हो, वहां रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाने की भी बात कही। साथ ही ठेकेदारों को तय समय में काम पूरा करने के सख्त निर्देश दिए गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें