फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: बेगमपुर की राह होगी आसान, काम शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
जलभराव की समस्या से स्थानीय लोगों को मिलेगी राहत
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

बादशाहपुर। बेगमपुर खटोला की राह जल्द आसान होने वाली हैं। क्षेत्र के लोगों को जल्द टूटी हुई सड़क व जलभराव से राहत मिलने वाली है। प्रशासन ने क्षेत्र की जर्जर सड़क की मरम्मत का काम शुरू कर दिया है।

खांडसा फुटओवर ब्रिज के पास सड़क पर गहरे गड्ढे और जलभराव के कारण दोपहिया वाहन चालक लगातार हादसों का शिकार हो रहे हैं। नालियों के चोक होने से गंदा पानी सड़क पर जमा रहता था, जिससे न केवल आवागमन बाधित था बल्कि बीमारियों का खतरा भी बढ़ रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय निवासी अरुण तोमर ने बताया कि सड़क पर बने जानलेवा गड्ढों को कंक्रीट और तारकोल से भरने का काम शुरू हो गया है। लंबे समय से अधिकारियों को शिकायत दे रहे थे, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही थी। अब विभाग ने काम शुरू किया, जिससे हमें गड्ढों और बदबू से राहत मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें