फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: लुटेरी दुल्हन को पुलिस ने किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
परिवार के साथ मिलकर शादी के नाम पर युवकों को ठगती थी
विज्ञापन

मोबाइल लोकेशन, कॉल डिटेल और तकनीकी मदद से राजस्थान पुलिस की टीम पहुंची गुरुग्राम
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। राजस्थान में शादी करके लाखों रुपये और गहने लूटने की आरोपी दुल्हन को राजस्थान पुलिस ने गुरुग्राम के सरस्वती एंक्लेव से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी दुल्हन काजल एक साल से पुलिस को चकमा दे रही थी।
राजस्थान की सीकर पुलिस आरोपी युवती के माता-पिता, बहन और भाई को पहले ही गिरफ्तार की चुकी है। राजस्थान पुलिस मोबाइल लोकेशन, कॉल डिटेल और तकनीकी मदद से आरोपी युवती तक गुरुग्राम पहुंची। सरस्वती एन्क्लेव में गली-2 के एक मकान से युवती काजल को गिरफ्तार किया। काजल अंकित नाम के व्यक्ति के घर में किराये पर रह रही थी। पुलिस जांच में पता चला कि उत्तर प्रदेश के गोवर्धन निवासी भगत सिंह की मुलाकात मई 2024 में जयपुर में सीकर (राजस्थान) निवासी ताराचंद जाट से हुई थी। जहां भगत सिंह ने ताराचंद से उसके बेटे भंवर लाल व शंकर लाल की शादी के लिए अपनी बेटी काजल व तमन्ना से रिश्ता तय करने का प्रस्ताव दिया। शादी की तैयारियों के नाम पर भगत सिंह ने ताराचंद से 11 लाख रुपये ले लिए। इसके बाद 21 मई 2024 को खाचरियावास के गोविंद अस्पताल के गेस्ट हाउस में भगत सिंह अपनी पत्नी सरोज, बेटे सूरज और दोनों बेटियों काजल व तमन्ना के साथ पहुंचा। वहां ताराचंद के दोनों बेटों के साथ धूमधाम से शादी कर दी। शादी के बाद दो दिन तक भगत सिंह का परिवार ताराचंद के परिवार के साथ ही रहा था। तीसरे दिन अचानक भगत सिंह व उसके परिवार वाले बिना किसी को बताए दुल्हनों के गहने, नकदी व कपड़े लेकर गायब हो गए।
विज्ञापन

ताराचंद व उनके परिवार ने इस मामले में पुलिस को शिकायत दी। सीकर के दांतारामगढ़ थाने में पुलिस ने मामला दर्ज करके छानबीन शुरू की। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए 18 दिसंबर 2024 को भगत सिंह व उसकी पत्नी सरोज को मथुरा के गोवर्धन से गिरफ्तार किया था। पूछताछ में पता चला कि वह परिवार ठगी का धंधा चला रहा था। इसके बाद पुलिस ने तमन्ना व सूरज को भी हिरासत में ले लिया। मामले में लुटेरी दुल्हन काजल पुलिस को चकमा देती रही। वह कुछ दिन जयपुर व मथुरा में रही और इसके बाद गुरुग्राम के सरस्वती एन्क्लेव में किराये पर रहने लगी थी।
विज्ञापन

पूछताछ में काजल ने खुलासा किया कि उसके पिता भगत सिंह ने ठगी करने का एक नेटवर्क बनाया था। दोनों लड़कियों को अविवाहित बताकर रिश्ता तलाशने का ढोंग किया जाता। ऐसे अमीर परिवार तलाश किए जाते, जहां युवकों की शादी नहीं हो रही होती। काजल व तमन्ना को इस धंधे में मुख्य भूमिका दी गई थी क्योंकि उनकी शादी के जरिए लोगों का भरोसा जीता जाता था। शादी के दो तीन दिन तो रस्मों रिवाज में निकाल देती थी। इस दौरान वे पति के साथ संबंध भी नहीं बनाती थी। जांच अधिकारी पूरणमल ने बताया कि पुलिस को अंदेशा है कि इस गिरोह ने कई अन्य लोगों को भी शादी के नाम पर ठगा होगा। काजल से पूछताछ करने पर कई मामलों के बारे में जानकारी मिलने की संभावना है। गिरोह के अन्य सहयोगियों और उनके नेटवर्क की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें