फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: तीन जलाशयों के पुनरोद्धार से दूर होगी जलभराव की समस्या

विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर 21, 22, 23, उद्योग विहार, डूंडाहेड़ा, मोलाहेड़ा में होगा समाधान
विज्ञापन


सेक्टर 21 में निवासियों के साथ निगम के अधिकारियों की बैठक आयोजित

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। पुराने गुरुग्राम में जलभराव की समस्या दूर होगी और पुराने जलाशय भी पुनजीर्वित होंगे। सेक्टर 21 के निवासियों के साथ नगर निगम के अतिरिक्त आयुक्त रविंद्र यादव और अधिकारियों की बैठक में यह तय किया गया। अधिकारियों ने निवासियों को आश्वासन दिया कि पुराने जोहड़ों को पुनजीर्वित करने के लिए नगर निगम के साथ सीएसआर का सहारा लिया जाएगा। निगम के अधिकारियों ने जलभराव, सीवेज ओवरफ्लो की समस्याओं के समाधान के लिए बैठक में उपस्थित जागाे भारत के प्रतिनिधियों और आरडब्ल्यूए सदस्यों के साथ विचार विमर्श में यह हल निकाला।
गुरुग्राम के प्राकृतिक ढलान वाले क्षेत्र से बरसाती पानी को सहजने के लिए सेक्टर 22 बी, उद्योग विहार के गजराज मार्ग और डूंडाहेड़ा के पास खाला इलाके के पुराने जोहड़ों को पुनजीर्वित किया जाएगा। सेक्टर 22 बी में मार्केट के पास एक एकड़, गजराज मार्ग में दो एकड़ और डूंडाहेड़ा में कापसहेड़ा के पास दो एकड़ की जमीन पर खाला कहे जाने वाले इलाके के पुराने जलाशय को पुनर्जीवित किया जाएगा। इससे पुराने शहर में जल भराव की समस्या नही रहेगी।
विज्ञापन

लगभग 84 एकड़ में फैला डूंडाहेड़ा कभी नाथूपुर से दिल्ली बॉर्डर (डूंडाहेड़ा) तक फैला हुआ एक प्राकृतिक जलमार्ग और वर्षा जल मार्ग था इसकी उपेक्षा, अतिक्रमण और गैर-कानूनी प्लॉटिंग के कारण शहर की प्राकृतिक जल निकासी क्षमता लगभग समाप्त हो गई हैं। तंत्र की लापरवाही और वर्षों से रखरखाव न होने से यहां की स्टॉर्म वॉटर ड्रेनेज और सीवरेज प्रणाली जर्जर और अप्रभावी हो चुकी है।
लोगों ने कहा कि कई इलाकों में बरसात में गंदे पानी, सीवेज, कीचड़ के कारण स्वास्थ्य संबंधित गंभीर खतरा पैदा हो रहा है। स्टॉर्म वॉटर ड्रेन नेटवर्क उन्नयन से राम चौक, खाला रोड और पुरानी गुरुग्राम दिल्ली रोड जैसे प्रमुख अवरोध बिंदुओं का जल पुनर्जीवित जोहड़ों में मोड़ा जाएगा। निगम के अधिकारियों ने लोगों को बताया कि सार्वजनिक भूमि पर माइ्क्रो एसटीपी, कचरा निष्पादन के प्लांट लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

इलाके के आरडब्ल्यूए अध्यक्ष प्रकाश लांबा, महासचिव केएल शर्मा आदि ने बैठक में अपनी बात रखी। अधिकारियों ने इलाके के विकास के प्रस्ताव मुख्य सचिव समेत उच्चाधिकारियों तक पहुंचाने की बात की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें