फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: शहर में अवैध कब्जों पर पांच टीमें करेंगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
15 अगस्त से 15 सितंबर तक चलेगा विशेष अभियान
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

गुरुग्राम। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण के प्रवर्तन अधिकारी आरएस बाठ ने कहा कि शहर में अवैध कब्जों पर बड़े स्तर पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि 15 अगस्त से 15 सितंबर तक पांच टीमें इसमें लगेंगी जिनमें प्रत्येक में 5-8 सदस्य होंगे। टीमें प्रतिदिन शहर के पांच अलग-अलग स्थानों पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाएंगी।
विज्ञापन

अधिकारी ने बताया कि आने वाले समय में न्यू रेलवे रोड, ओल्ड रेलवे रोड, झाड़सा रोड, फाजिलपुर रोड, टिकरी रोड, पार्क हॉस्पिटल रोड, प्रकाश पुरी चौक से धनवापुर तक, यूटिलिटी कॉरिडोर (सेक्टर-90), भीम नगर, सिकंदरपुर मार्केट, सेक्टर-4/14/22/23 मार्केट, आरडी सिटी, सेक्टर-31 ग्रीन बेल्ट और डूंडाहेड़ा पर ज्यादा ध्यान होगा। उन्होंने बताया कि इन क्षेत्रों के निवासियों से अतिक्रमण हटाने के लिए अनुरोध प्राप्त हुए हैं और कार्रवाई की जाएगी। जिला नोडल अधिकारी आरएस बाठ ने कहा कि दिसंबर से प्रवर्तन दलों द्वारा लगभग 120 अतिक्रमण विरोधी अभियान और 500 निरीक्षण दौरे किए गए हैं। 70 से अधिक स्थानों पर कार्रवाई की गई है। पिछले चार महीनों में ही विभिन्न स्थानों को लक्षित करते हुए 80 अभियान चलाए गए हैं। अधिकारी ने बताया कि इसमें साउदर्न पेरिफेरल रोड, सदर बाजार, ट्रंक मार्केट, राजेंद्र पार्क, सब्जी मंडी, न्यू कॉलोनी रोड, राजीव नगर, शीतला माता रोड, मोहम्मदपुर झाड़सा, सोहना रोड, सेक्टर-31 मार्केट, बादशाहपुर के कुछ हिस्से, 84/ 88 डिवाइडिंग रोड, कृष्णा चौक और बीकानेर चौक शामिल हैं। उन्होंने बताया कि एमजी रोड, राजीव चौक, बस स्टैंड रोड, पुराना गुरुग्राम और सनाथ रोड जैसे क्षेत्रों में संबंधित विभागों द्वारा नियमित अभियान चलाकर पुनः अतिक्रमण रोकने के प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें