फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: रेलवे स्टेशन पर ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन का प्रिंटर खराब

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो संख्या-17
विज्ञापन


प्रिंटर खराब होने से नहीं हो रहा टिकट प्रिंट

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। गुड़गांव रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा के लिए लगाई गई ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन (एटीवीएम) का प्रिंटर खराब हाेने से यात्रियों को परेशानी हो रही है। इसके चलते मशीन से टिकट प्रिंट नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन

मशीन में खराबी आने से यात्रियों को टिकट लेने के लिए टिकट खिड़की के सामने कतार में लगना पड़ रहा है। इससे रेलवे कर्मचारियों के साथ ही यात्रियों का भी ज्यादा समय लग रहा है। मशीन से यात्री अपने आप टिकट ले सकते हैं। एटीवीएम मशीन से टिकट लेने से यात्रियों को काफी फायदा भी मिलता है। एटीवीएम से टिकट लेने के लिए अपना स्टेशन चुनते हैं और उसके बाद श्रेणी चुनकर अपना टिकट ले सकते हैं। एटीवीएम से अनारक्षित और प्लेटफार्म टिकट दोनों खरीदें जा सकते हैं।
विज्ञापन

वर्जन
मशीन में तकनीकी समस्या आई हुई है। तकनीकी टीम को सूचना दे दी गई है, जल्द ही ठीक करा दिया जाएगा। - शिव कुमार यादव, सीएमआई, गुड़गांव रेलवे स्टेशन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें