फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संगठन केवल कागजों तक न रहे सीमित : संजय दत्त

विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस ने हरियाणा में संगठन मजबूत करने पर दिया जोर, प्रदर्शन रिपोर्ट मांगी
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। हरियाणा में कांग्रेस ने जिला कांग्रेस कमेटियों की मासिक समीक्षा बैठक की। पार्टी मामलों के प्रभारी संजय दत्त और प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने इसमें हिस्सा लिया। उन्होंने सभी जिलों से प्रदर्शन आधारित संगठनात्मक रिपोर्ट मांगी और जमीनी स्तर पर सक्रियता बढ़ाने पर जोर दिया।
संजय दत्त ने कहा कि संगठन केवल कागजों तक सीमित न रहे, बल्कि बूथ और मंडल स्तर तक सक्रिय रूप से दिखाई दे। उन्होंने कहा कि अपेक्षित परिणाम नहीं देने वाले जिलों और ब्लॉकों पर संगठन सृजन अभियान के दूसरे चरण में विचार हो सकता है। इसमें मौजूदा नेतृत्व के प्रदर्शन की समीक्षा भी शामिल होगी। उन्होंने जिला अध्यक्षों से निर्धारित लक्ष्यों को समय पर पूरा करने का आह्वान किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का आयोजन गुरुग्राम ग्रामीण जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री वर्धन यादव द्वारा किया गया। यह बैठक गुरुग्राम के ट्यूलिप क्लब हाउस में हुई। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव जितेंद्र बघेल भी उपस्थित थे। बैठक में सभी जिलों के संगठनात्मक कार्यों, मंडल मैपिंग, ब्लॉक कांग्रेस सम्मेलनों और बूथ स्तर पर मतदाता सहायता केंद्रों की प्रगति की समीक्षा हुई। आगामी तीन महीनों की संगठनात्मक प्राथमिकताओं और कार्य योजना पर भी चर्चा की गई।

जमीनी स्तर पर सक्रियता बढ़ाने पर जोर
राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि समीक्षा का उद्देश्य संगठनात्मक कमियों की पहचान करना है। कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत और प्रभावी बनाना है। उन्होंने जोर दिया कि अब केवल रिपोर्ट नहीं, बल्कि परिणाम देने की आवश्यकता है। प्रत्येक जिला कांग्रेस कमेटी को अगले तीन महीनों के लिए ठोस और मापनीय लक्ष्य निर्धारित करने होंगे।
विज्ञापन


नियमित निगरानी की जाए सुनिश्चित
संजय दत्त ने कहा कि जिला कांग्रेस अध्यक्षों को सक्रिय नेतृत्व और नियमित निगरानी सुनिश्चित करनी चाहिए। उन्होंने जिलों से संगठनात्मक कार्यों, मंडल मैपिंग, ब्लॉक कांग्रेस सम्मेलनों और स्थानीय जन समस्याओं पर विस्तृत जानकारी मांगी। राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि जिला कांग्रेस अध्यक्षों की सक्रिय भागीदारी और स्पष्ट जवाबदेही ही संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाएगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनता के बीच सक्रिय रहने और स्थानीय मुद्दों को उठाने का आग्रह किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें