जितेंद्र भारद्वाज के छोटे भाई की श्रद्धांजलि सभा में पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री
संवाद न्यूज एजेंसी
सोहना। सोहना की राघव वाटिका में रविवार को प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष जितेंद्र भारद्वाज के छोटे भाई दिवंगत सचिन भारद्वाज की श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। श्रद्धांजलि सभा में पूर्व मुख्य मंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, प्रदेश अध्यक्ष उदयभान, राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा, सांसद सुखबीर सिंह जोनापुरिया के साथ अन्य लोग मौजूद रहे।
मुख्य मंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने सचिन भारद्वाज के प्रति शोक व्यक्त करते हुए कहा कि जो आया है उसे जाना है। अपने के जाने से परिवार को दुख होता है लेकिन ईश्वर के सामने सिर झुकाने के अलावा कुछ नहीं कर सकते। परिवार हिम्मत से काम ले। उनका व्यक्तित्व देखने लायक था वो जब भी मिलते थे अपनी छाप छोड़ देते थे। आज सचिन इस दुनिया में अपनी छाप छोड़कर कर गए हैं । ईश्वर से प्रार्थना करता हूं ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें, परिवार को असहनीय दुख सहने की क्षमता दें। भाजपा के सांसद सुखवीर सिंह जोनापुरिया ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि जिस घड़ी में मैं आया हूं बहुत ही दुखद क्षण है। ये परिवार मेरे गांव से है। इस मौके पर आसपास गांव के लोग भी मौजूद रहे।