फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: तीन सड़कों के विस्तार की बाधा दूर, दमदमा झील पहुंचना होगा आसान

विज्ञापन
विज्ञापन
हाईवे से भोंडसी जेल, सोहना-दमदमा झील और हरचंदपुर रोड को किया जाएगा सात मीटर चौड़ा
विज्ञापन


मनोज धर द्विवेदी
गुरुग्राम। साइबर सिटी की तीन सड़कों के विस्तार की बाधा दूर हो गई है। गुरुग्राम-सोहना हाईवे से भोंडसी जेल, सोहना-दमदमा झील और हरचंदपुर रोड को सात मीटर चौड़ा किया जाएगा। इसके लिए
वन विभाग को 34 एकड़ जमीन उपलब्ध कराई गई है। वन विभाग की मंजूरी मिलने के बाद लोक निर्माण विभाग योजना को सिरे चढ़ाने में जुट गया है।
बादशाहपुर और सोहना क्षेत्र का तेजी से विकास हो रहा है और आसपास के गांवों में हाईराइज सोसाइटियां बस रही हैं। क्षेत्र की सड़कें संकरी हैं और लोगों को परेशानी होती है। इसे देखते हुए लोक निर्माण विभाग ने गुरुग्राम-सोहना हाईवे स्थित भोंडसी मोड़ से जिला मॉडर्न जेल तक सड़क का विस्तार कराने की योजना तैयार की है। करीब 13 करोड़ रुपये की लागत से भोंडसी-रिठौज को जाने वाली रोड को चौड़ा किया जाएगा। सड़क के विस्तार में वन विभाग की करीब छह एकड़ जमीन आ रही थी। इसके बदले में वन विभाग को करीब 12 एकड़ जमीन दी गई है। इस रोड के बन जाने से हाईवे से भोंडसी तक के बीच में आने वाले कई गांवों के लोगों को फायदा मिलेगा। दूसरा जिला जेल और पुलिस एकेडमी जाना आसान हो जाएगा। इस सड़क को लंबे समय से दो लेन करने की मांग की जा रही थी। दूसरा सोहना से दमदमा तक की सड़क को भी चौड़ा किया जाएगा। इस पर 15 करोड़ की लागत आएगी। रोड के विस्तार में वन विभाग की आठ एकड़ जमीन आ रही है और पौधे लगे हैं। इसके बदले वन विभाग को 16 एकड़ जमीन दी गई है। इससे दमदमा झील पहुंचने में पर्यटकों को राहत मिलेगी। झील पर स्थानीय लोगों के साथ काफी संख्या में बाहरी लोग आते हैं। ऐसे में अभी सड़क पर्याप्त नहीं है। लोक निर्माण विभाग सड़क को चौड़ा कर यातायात को सुगम बनाने जा रहा है। इसके अलावा सोहना-हरचंदपुर वाया दौला सड़क को भी चौड़ा किया जाएगा। इस रोड पर वन विभाग की एक एकड़ जमीन आ रही थी। तीनों सड़कें अभी सिंगल है और हादसा होने की संभावना बनी रहती है। योजना के अनुसार सड़कों को दो लेन का और डिवाइडर बनाया जाएगा।
विज्ञापन



34 एकड़ जमीन पंचायत ने दी
तीनों सड़कों के विस्तार में वन विभाग की 15 एकड़ जमीन आ रही थी और कई जगहों पर पेड़ भी थे। इसके लिए लोक निर्माण विभाग कई पंचायतों में जमीन की तलाश कर रहा था, जिससे बदले में वन विभाग को जमीन दी जा सके। पहले सहजावास पंचायत से बात हुई लेकिन योजना सिरे नहीं चढ़ी। इसके बाद निमोठ गांव की पंचायत ने जमीन देने पर हामी भरी। इसके बाद राजस्व रेट पर पंचायत से जमीन लेकर वन विभाग को 34 एकड़ जमीन की रजिस्ट्री करा दी गई है। इसके बाद वन विभाग ने लोक निर्माण विभाग को सड़क विस्तार के लिए मंजूरी दे दी है। पंचायत को 22 लाख 35 हजार 640 रुपये प्रति हेक्टेयर सर्किल रेट के हिसाब से मुआवजा दिया जा चुका। जमीन मिलने के बाद लोक निर्माण विभाग सड़कों के निर्माण को लेकर टेंडर संबंधी कार्यों को सिरे चढ़ाने में जुट गया है।
विज्ञापन



भोंडसी रोड, सोहना से दमदमा और हरचंदपुर वाया दौला सड़क के विस्तार की योजना को जल्द सिरे चढ़ाया जाएगा। सड़कों के विस्तार में आ रही वन विभाग को दूसरी जगह पर जमीन उपलब्ध करा दी गई है। वन विभाग ने एनओसी जारी कर दी है। सड़कें बनने से आवागमन बेहतर होगा।
-चरणजीत सिंह, कार्यकारी अभियंता, लोक निर्माण विभाग गुरुग्राम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें