अमर उजाला ब्यूराे
गुरुग्राम। खेड़कीदौला टोल के पास एक गाड़ी के चालक द्वारा अचानक ब्रेक लगाने से पीछे आ रही बाइक टकरा गई। इससे बाइक पर सवार युवक व युवती घायल हो गए। हादसे में लगी चोटों के कारण युवती ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। बाइक चालक की शिकायत पर गाड़ी के चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई की जा रही है।
अलवर (राजस्थान) निवासी लोकेश शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह आसाम निवासी बैजन्ति बोरो के साथ सहमति संबंध में रह रहा था। बीते रविवार को वह बाइक पर सवार होकर गुरुग्राम से अलवर जा रहा था।
शाम करीब 5.15 बजे खेड़कीदौला टोल के पास एक गाड़ी के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। इससे उनकी बाइक गाड़ी के पीछे टकरा गई। इसमें बैजन्ति बोरो को काफी चोटें आईं। बैजन्ति बोरो को उपचार के लिए निजी अस्पताल में पहुंचाया, जहां उसकी मौत हो गई। लोकेश को भी चोटें आईं।