फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: लखनऊ के ध्यानार्थ.....महाकुंभ में यमुना एक्सप्रेसवे पर दोगुना हो गई वाहनों की संख्या

विज्ञापन
विज्ञापन
पहले रोजाना 30 हजार गाड़ियां गुजरती थीं, जो महाकुंभ के दौरान बढ़कर 52 हजार हो गईं
विज्ञापन

शनिवार और रविवार को 55 हजार पहुंच गई वाहनों की संख्या
आशीष चौरसिया

ग्रेटर नोएडा। महाकुंभ की वजह से यमुना एक्सप्रेसवे पर वाहनों का दबाव दो गुना हो गया। जेवर स्थित टोल प्लाजा के आंकड़े बताते हैं कि प्रयागराज में महाकुंभ शुरू होने से पहले यमुना एक्सप्रेसवे से रोजाना करीब 30 हजार वाहन गुजरते थे, जो कुंभ में बढ़कर लगभग 52 हजार हो गए। इसमें पहले रोजाना चार पहिया वाहन 25 हजार गुजरते थे, जिनकी संख्या अब बढ़कर लगभग 35 हजार हो गई है। वहीं पहले रोज करीब चार हजार बसें गुजरती थीं, जो अब महाकुंभ शुरू होने के बाद छह हजार हो गई।
जेवर टोल प्रबंधन के अनुसार शनिवार और रविवार को वाहनों की संख्या में अधिक बढ़ोतरी रही। 55 हजार वाहन एक दिन में टोल से गुजरे। इनमें आठ हजार बसें और 40 हजार कारें शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
महाकुंभ शुरू होते टोल की सभी लेन खोल दी गई थीं। इस दौरान वाहनों की संख्या दोगुने के पास पहुंच गई। वाहनों का दबाव बढ़ने के दौरान अगर किसी को कोई भी समस्या आई है तो उसका तुरंत निराकरण किया गया है। - जेके शर्मा, वरिष्ठ प्रबंधक यमुना एक्सप्रेसवे
कुंभ से पहले और वाहनों की संख्या
30 हजार वाहन गुजरते थे रोजाना कुंभ से पहले
52 हजार वाहन रोज गुजरे कुंभ के दौरान

वाहन पहले अब

बस चार हजार छह हजार
चार पहिया वाहन 25 हजार 35 हजार


शनिवार और रविवार

कुल वाहन बस चार पहिया
55 हजार आठ हजार चार हजार
-
(नोट- ये आंकड़े जेवर टोल के आधार पर हैं)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें