ग्रेटर नोएडा (संवाद)। ग्रेनो वेस्ट स्थित सेंचुरियन क्रिकेट मैदान पर चल रहे सेंचुरियन कप सीजन-11 में बुधवार को जीवाईएम-11 टाइगर ने डॉन स्ट्राइकर्स को लीग मैच में छह विकेट से पराजित किया। सौमिक बिस्वास मैन ऑफ द मैच रहे। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी डॉन स्ट्राइकर्स ने टी-20 मुकाबले में छह विकेट के नुकसान पर 135 रन बनाए। इसके जवाब में जीवाईएम-11 की टीम ने चार विकेट के नुकसान पर 139 रन बनाकर मैच में जीत हासिल की।