फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: 96 टीमों के बीच आज से होगी नमो क्रिकेट लीग, पांच ओवर के होंगे मुकाबले

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




गुरुग्राम। सेक्टर-38 स्थित ताऊ देवीलाल स्टेडियम में आज से नमो क्रिकेट लीग का आगाज होगा। तीन दिन तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में जिलेभर की 96 टीमें हिस्सा लेंगी। जिसमें पांच-पांच ओवर के मुकाबले खेले जाएंगे।




खेल विभाग के क्रिकेट प्रशिक्षक कुणाल चौहान ने बताया कि सभी मुकाबले टेनिस बॉल से खेले जाएंगे। ओपन क्रिकेट लीग में भाग लेने वाले खिलाड़ियों की आयु 14 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।
विज्ञापन



स्थानीय स्तर पर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली टीम को 31 हजार रुपये और द्वितीय स्थान पर रहने वाली टीम को 21 हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। इसके बाद स्थानीय स्तर पर विजेता रहने वाली टीमें चंडीगढ़ में होने वाली प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी।
विज्ञापन



कुणाल चौहान का कहना है कि नमो क्रिकेट लीग का आयोजन पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में किया जा रहा है। इन राज्यों में होने वाली प्रतियोगिताओं की विजेता टीमें चंडीगढ़ में आपस में मुकाबला करेंगी। चंडीगढ़ में होने वाले मुकाबलों में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली टीम को 21 लाख, द्वितीय को 11 लाख, तृतीय को पांच लाख और चतुर्थ स्थान प्राप्त करने वाली टीम को 2.50 लाख रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। इसके अलावा प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को मैन ऑफ द मैच के पुरस्कार के रूप में कार, मोटरसाइकिल, लैपटॉप और आईफोन सहित अन्य पुरस्कार दिए जाने की बात कही गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें