फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: बारिश की बौछारों से बदला फिजा का मिजाज

विज्ञापन
विज्ञापन
सुहाने मौसम ने दी गर्मी से राहत, पारे में गिरावट दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। मिलेनियम सिटी में बीते बृहस्पतिवार की शाम हुई बारिश के बाद से शहर की फिजा का मिजाज ही बदल गया। शुक्रवार को सुबह से ही ठंडी हवा के साथ मौसम खुशनुमा रहा। हल्की बूंदाबांदी ने बढ़ते तापमान से राहत दिलाई। मौसम विभाग ने शनिवार के लिए भी तेज बारिश की संभावना जताते हुए यलो अलर्ट जारी किया है। बृहस्पतिवार की शाम से शुक्रवार की सुबह गुरुग्राम की सुबह तक सात एमएम, बादशाहपुर में दो एमएम, सोहना में 16 एमएम बारिश दर्ज की गई।

बीते दिनों शहर का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया जा रहा था लेकिन बारिश के बाद यह 31.5 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहा। बारिश के साथ वायु गुणवत्ता में भी सुधार देखने को मिला है और गुरुग्राम का एक्यूआई 126 दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने अगले तीन से चार दिन में तापमान 28 से 29 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान जताया है। वहीं, औद्योगिक क्षेत्र में लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। बारिश का पानी कई सड़कों पर जमा हो गया, जिससे आने-जाने में दिक्कतें बढ़ गईं। बारिश ज्यादा नहीं थी, लेकिन नालों की सफाई समय पर नहीं होने के कारण पानी सड़कों पर ही भर गया।
विज्ञापन


-
पटौदी में तेज आंधी और बारिश से फसलें प्रभावित
पटौदी। क्षेत्र में बुधवार शाम को तेज आंधी, बिजली और बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। इस मौसम की मार से उनकी फसलों को काफी नुकसान हुआ है, जिससे किसानों के चेहरे मुरझा गए। स्थानीय किसानों के अनुसार, क्षेत्र में लगभग 11 मिमी बारिश दर्ज की गई, जिसका सीधा असर खेतों में खड़ी और कटाई के लिए तैयार फसलों पर पड़ा। पटौदी के किसान विजय पहलवान, सत्यनारायण, हौशियार और हरिओम यादव ने बताया कि गेहूं की तैयार खड़ी फसल कई जगहों पर तेज हवा के कारण जमीन पर गिर गई है। इससे गेहूं की बालियों को नुकसान होने का खतरा बढ़ गया है और उत्पादन कम होने की संभावना है। दूसरी ओर, सरसों की फसल पहले ही कटकर खेतों में पड़ी थी। अचानक हुई बारिश से यह फसल भी भीग गई, जिससे इसके खराब होने और गुणवत्ता घटने की आशंका है। पटौदी क्षेत्र के अधिकांश किसान खेती पर निर्भर हैं, इसलिए इस तरह का मौसम उनके लिए बड़ी समस्या बन गया है। फसलों को हुए नुकसान से आर्थिक हानि का डर भी सता रहा है। संवाद
विज्ञापन

-

खांसी-जुकाम और बुखार के मरीज बढ़े

मानेसर। क्षेत्र में बुधवार को हुई बारिश के बाद खांसी, जुकाम और बुखार के मरीजों की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी देखने को मिली है। बारिश के बाद हवा में नमी बढ़ गई है, जिससे वायरल बुखार और सामान्य सर्दी-जुकाम के मामले बढ़ रहे हैं। लोग इलाज के लिए मानेसर के नखडोला और भांगरौला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में पहुंच रहे हैं। नखडोला पीएचसी में लगभग 70 से 80 मरीज इलाज के लिए पहुंचे, जबकि भांगरौला स्वास्थ्य केंद्र में 135 से 140 लोगों ने स्वास्थ्य जांच कराई। इसके अलावा कासन पीएचसी पर करीब 110 लोग इलाज कराने आए। इन मरीजों में अधिकांश लोग खांसी, जुकाम और बुखार से पीड़ित थे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें