फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: भ्रष्टाचार से निजात दिलाने वाले आरोपी का मोबाइल हुआ बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

गुरुग्राम। महिला आईएएस अधिकारी के भ्र्रष्टाचार के मामले को सेटल कराने के लिए आया फोन अब बंद आ रहा है। पुलिस की अब तक की जांच में इस बात का खुलासा हुआ है कि फोन करने वाले ने पांच करोड़ नहीं बल्कि पांच की बात की है। मोबाइल नंबर के हिसाब से मिली आईडी राजस्थान के पते पर है। इसका पता लगाने के लिए पुलिस की एक टीम राजस्थान गई हुई है।
नगर निगम फरीदाबाद में हुए करोड़ो के घोटाले में फंसी आईएएस अधिकारी अनीता यादव ने सेक्टर 50 थाने में ऋषि नामक व्यक्ति के खिलाफ पांच करोड़ रुपये सेटल कराने के नाम पर मांगने का आरोप लगाया है। मामले की जांच कर रही पुलिस टीम ने उनकी ओर से उपलब्ध कराई गई ऑडियो को सुना। पुलिस का कहना है कि इसमें कहीं पर भी पांच करोड़ की बात नहीं कही गई है। ऑडियो में पीड़ित ने पूछा कि कितने पैसे लगेंगे तो फोन करने वाले ने पांच की बात कही। जब उससे पूछा गया कि आपको नंबर किसने दिया तो उसने कहा कि किसी राजनैतिक व्यक्ति ने दिया है। मामले की जांच में सेक्टर 50 थाने की एक पुलिस टीम राजस्थान गई हुई। पुलिस ने आईएएस अधिकारी से आरोपी के खिलाफ अन्य साक्ष्य मांगा है।
विज्ञापन


कौन है राजनैतिक आदमी जिसके कहने पर हुआ था फोन

सरकार से लेकर ब्यूरोक्रेट्स भी यह जानना चाहते हैं कि किस नेता के इशारे पर फोन किया गया था। फोन करने वाला अनिता यादव से इतने भरोसे में बात कर रहा था कि उसने कहा कि चाहे तो वह उसकी आईडी में चेक करा सकती हैं। बातचीत में उसने राजस्थान का रहने वाला बताया था।

दिल्ली के नंबरों पर है अधिक बातचीत

पुलिस को छानबीन में पता चला है कि 9460378768 नंबर से दिल्ली व हरियाणा के नंबरों पर अधिक बातचीत हुई है। पुलिस अधिकारी की माने तो मोबाइल करने वाला राजस्थान की आईडी इस्तेमाल कर सकता है। आईडी से ही आरोपी तक नहीं पहुंचा जा सकता है। ऐसे में उसके नंबरों से होने वाली बातचीत के आधार पर भी पूछताछ की जाएगी। दिल्ली के टावरों पर अधिक बातचीत की गई है।
विज्ञापन



वर्जन

आईएएस अधिकारी पर मिली शिकायत की जांच चल रही है। अब तक की जांच में पांच करोड़ की बात सामने नहीं आई है। आईडी के पते पर पुलिस की एक टीम गई हुई है। जल्द ही पूरे मामले का खुलासा होगा।


वीरेन्द्र विज, डीसीपी ईस्ट, गुरुग्राम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें