फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: विधायक ने बिजली विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
नूंह। जिले में लगातार मिल रही बिजली कटौती की शिकायतों को लेकर नूंह विधायक आफताब अहमद ने बिजली विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि भीषण गर्मी के दौरान जिले के गांवों और शहरों में पर्याप्त बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाए ताकि लोगों को राहत मिल सके।
विज्ञापन

विधायक आफताब अहमद ने कहा कि पिछले कई दिनों से लगातार बिजली आपूर्ति बाधित होने की शिकायतें मिल रही थीं। इसी को लेकर उन्होंने 12 मई को बिजली विभाग के एमडी विक्रम यादव आईएएस को पत्र लिखकर स्थिति से अवगत कराया था। इसके बाद बुधवार को पंचकूला में एमडी से मुलाकात कर विस्तार से चर्चा की गई। उन्होंने बताया कि एमडी स्तर पर नूंह 66 केवी, घासेड़ा 33 केवी, उजीना 33 केवी और मेवली 33 केवी सब स्टेशनों पर पर्याप्त बिजली उपलब्ध कराने का भरोसा दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें