फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: जिले में मॉक ड्रिल के लिए लघु सचिवालय को बनाया गया कंट्रोल रूम

विज्ञापन
विज्ञापन
- स्कूलों की प्रार्थना सभाओं में विद्यार्थियों को भी किया जाएगा जागरूक, ताऊ देवी लाल स्टेडियम में बनाया जाएगा राहत एवं बचाव कार्यों के लिए स्टेज एरिया
विज्ञापन



- प्रशासन की अपील, मॉक ड्रिल आपकी जागरूकता के लिए एक अभ्यास, आवश्यक सावधानी अपनाकर करें प्रशासन का सहयोग



अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। आपात स्थिति में लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके इसके लिए आज 7 मई को जिले में गृह मंत्रालय की ओर से जारी निर्देशों के तहत मॉक ड्रिल का आयोजन होगा। हरियाणा राज्य में यह मॉक ड्रिल 11 जिलों में आयोजित किया जाएगा।
जिला आपदा एवं आपदा प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं उपायुक्त अजय कुमार ने इस संदर्भ में मंगलवार को लघु सचिवालय स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में मॉक ड्रिल से संबंधित विभागीय अधिकारियों संग बैठक कर दिशानिर्देश दिए। मॉक ड्रिल के लिए लघु सचिवालय के कॉन्फ्रेंस हॉल में कमांड कंट्रोल एरिया व इमरजेंसी आपरेशन सेंटर बनाया गया है। मॉक ड्रिल के लिए निर्धारित प्रभावित स्थान पर राहत दल को भेजने के लिए ताऊ देवीलाल स्टेडियम में स्टेजिंग एरिया बनाया गया है। जहां टास्क फोर्स मैनेजर की अध्यक्षता में राहत एवं बचाव दल की पांच टीमें मौके पर मौजूद रहेंगी। जिसमें एंबुलेंस, डॉक्टर व नर्स, फायर ब्रिगेड, पुलिस अधिकारी सहित बचाव कार्य में इस्तेमाल होने वाले सभी प्रमुख संसाधन मौजूद रहेंगे। बैठक में डीसीपी हेडक्वार्टर अर्पित जैन, डीसीपी ट्रैफिक डॉ. राजेश मोहन, सीईओ जिला परिषद जगनिवास, सोहना के एसडीएम संजीव सिंगला, गुरुग्राम के एसडीएम परमजीत चहल, सीटीएम रविंद्र कुमार, पटौदी के एसडीएम दिनेश लुहाच, जिला आपदा प्रबंधन से प्रोजेक्ट ऑफिसर पूनम, सिविल डिफेंस से मोहित कुमार सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन





आपरेशन अभ्यास : मॉक ड्रिल का उद्देश्य


डीसी ने बताया कि इस मॉक ड्रिल का उद्देश्य एयर रेड के दौरान अलर्टनेस चेक करना, मुख्य और सहयोगी कंट्रोल रूम की वर्किंग सही हो रही है या नहीं यह सुनिश्चित करना, आपात स्थिति में लोगों को सुरक्षित निकालने के प्लान और उसका कार्यान्वयन चेक करना, ब्लैक आउट के दौरान उठाए जाने वाले सभी कदमों का रिव्यू करना है। ताकि वास्तविक स्थिति में उपरोक्त बिंदुओं पर प्राथमिकता से कार्य किया जा सके। उन्होंने बताया कि मॉक ड्रिल की तय प्रक्रिया के तहत जिला में बुधवार की रात को निर्धारित समय पर ब्लैक आउट रखा जाएगा। उन्होंने नागरिकों से अपील की है कि वह ब्लैकआउट के दौरान अपने घरों की लाइट को ऑफ रखें तथा मॉक ड्रिल में अपना सहयोग दें। साथ ही इस दौरान नागरिकों को घरों के अंदर ही रहने की सलाह दी है। इस पूरे अभ्यास को सफल बनाने के लिए सभी आरडब्ल्यूए व अन्य प्रमुख संस्थानों से भी संपर्क किया गया है। इसका उद्देश्य नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु सभी संबंधित विभागों की तैयारियों की समीक्षा करना एवं त्वरित प्रतिक्रिया प्रणाली को परखना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें