फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: माहिरा होम्स के खरीदारों को नहीं मिल रही कोई उम्मीद

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुरुग्राम। प्रवर्तन निदेशालय ने हरियाणा के पूर्व कांग्रेस विधायक धरम सिंह छोकर को मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में दिल्ली से गिरफ्तार किया है। छोकर और उनकी कंपनी पर दीन दयाल आवास योजना के तहत करीब 1,500 करोड़ रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप है। दूसरी ओर गुरुग्राम के सेक्टर-68 स्थित माहिरा अफोर्डेबल हाउसिंग प्रोजेक्ट के खरीदारों को अभी भी किसी तरह की कोई उम्मीद नजर नहीं आ रही है। खरीदारों का कहना है कि अधिकारी और बिल्डर की मिलीभगत से आवंटियों का भविष्य अधर में लटका हुआ है।




लोगों से बातचीत
सजा किसी को भी हो हमें आखिर में घर मिलने से मतलब है। लगभग 1500 फ्लैट में 60 प्रतिशत तक ही कार्य पूरा हुआ है। अफोर्डेबल स्कीम देखकर घर खरीदा था, जिसमें हरियाणा पाॅलिसी के नाम पर ड्रा कराए गए थे। ऐसे में सजा चाहे हो या न हो हमें सिर्फ घर मिलने से मतलब है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-तरंग, खरीदार




हमें अभी भी कोई उम्मीद नहीं लग रही है। घर तो बिल्डर को बनाना था, ऐसे में सरकार या फिर अधिकारी तो घर नहीं बनाएंगे। यह सब सरकारी अधिकारी की मिलीभगत के कारण हुआ है। हम चाहते हैं कि घर मिल जाए।
-सचिन, खरीदार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें