फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: खेड़कीदौला टोल को पचगांव में शिफ्ट करने का मामला लटका

विज्ञापन
विज्ञापन
नई जगह पर टोल बनाने के लिए चाहिए 28 एकड़ जमीन
विज्ञापन

टोल हटाने के लिए 2015 से मांग कर रहे लोग
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। खेड़कीदौला टोल को पचगांव में शिफ्ट करने का मामला लटक गया है। नई जगह पर भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) को 28 एकड़ जमीन चाहिए। इसके बाद ही टोल बनाने का काम दोबारा शुरू होगा। ऐसे में अब टोल अगले साल ही शिफ्ट हो पाएगा।
दिल्ली-जयपुर हाईवे (एनएच-8) स्थित खेड़कीदौला टोल से लोगों को परेशानी हो रही है। टोल हटाने के लिए लोग साल 2015 से मांग कर रहे हैं। पचगांव में टोल बनाने के लिए हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं अवसंरचना विकास निगम लिमिटेड (एचएसआईआईडीसी) ने एनएचएआई को 28 एकड़ जमीन दी थी। एनएचएआई ने पचगांव में टोल बनाने की फिजिबिलिटी रिपोर्ट मंत्रालय को भेजी थी। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय से अनुमति मिलने के बाद दो माह पहले एनएचएआई ने पचगांव में टोल शिफ्ट करने का काम शुरू किया था और काफी सिविल वर्क पूरा कर लिया था। इसी दौरान गांवों के लोग पचगांव चौक पर अंडरपास और टोल को मानेसर की ओर बनाने को लेकर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। इससे एनएचएआई का कार्य सात अगस्त से प्रभावित हुआ।
विज्ञापन

दो दिन पहले केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने एनएचएआई, जीएमडीए और गांव वालों के साथ टोल मामले पर बैठक की थी। इसमें मंत्री ने पचगांव से टोल को मानेसर की ओर से करीब एक किलोमीटर पहले शिफ्ट करने को कहा है। ऐसे में प्रस्तावित जगह पर टोल बनाने के लिए एनएचएआई को करीब 28 एकड़ जमीन की जरूरत है। अब पचगांव में टोल बनाने का मामला लटक गया है। जमीन मिलने के बाद एनएचएआई दूसरी जगह काम शुरू कराएगा। एनएचएआई के परियोजना निदेशक योगेश तिलक ने बताया कि टोल के लिए 28 एकड़ जमीन की जरूरत है। उन्होंने नई जगह पर जमीन की पहचान कर ली है और एचएसआईआईडीसी को जमीन देनी है। मंगलवार को जीएमडीए कार्यालय में इस मामले में बैठक होनी है।
विज्ञापन

पचगांव में बनेगा फ्लाईओवर
एनएचएआई खेड़कीदौला टोल को पचगांव में शिफ्ट करने के लिए काम कर रहा है। यहां पर पहले फ्लाईओवर प्रस्तावित था लेकिन टोल को देखते हुए फ्लाईओवर या अंडरपास बनाने का फैसला होना था। ग्रामीणों की मांग थी कि पहले पचगांव में फ्लाईओवर या अंडरपास बने। हालांकि अब टोल मानेसर की ओर बनने से पचगांव में फ्लाईओवर का निर्माण कराया जाएगा। हाईवे पर बनने वाले चार फ्लाईओवर में पचगांव भी शामिल है। एनएचएआई मानेसर, बिलासपुर व राठीवास में फ्लाईओवर बना रहा है। पचगांव में दिल्ली (सराय काले खां) और एसएनबी (शाहजहांपुर-नीमराना-बहरोड़ कॉम्प्लेक्स) के बीच आरआरटीएस कॉरिडोर प्रस्तावित है। पचगांव में 12 लेन का मल्टीलेवल फ्री फ्लो टोल कलेक्शन (एमएलएफएफ) बनाया जाना है। इसके अलावा एक-एक लेन स्थानीय वाहनों के लिए होगा। यह एक ऐसी प्रणाली है जो वाहनों को बिना रुके, राजमार्ग गति से टोल का भुगतान करने की अनुमति देती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें