गुरुग्राम। संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती पर चलाए जा रहे समरस संकल्प अभियान के तहत कलश यात्रा को भाजपा जिलाध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी के नेतृत्व में जिले के सभी 17 मंडलों के लिए रवाना किया गया।
कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज ने अपने जीवन और विचारों के माध्यम से समाज को समानता, समरसता, भाईचारे और मानवता का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि गुरु रविदास का दर्शन किसी एक वर्ग तक सीमित नहीं है, बल्कि संपूर्ण मानव समाज के कल्याण का मार्ग प्रशस्त करता है। गुरुग्राम विधायक मुकेश शर्मा ने कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज का जीवन हमें यह संदेश देता है कि समाज में किसी भी प्रकार का भेदभाव नहीं होना चाहिए। उन्होंने सदैव श्रम, सदाचार, प्रेम, समानता और भाईचारे को सर्वोच्च स्थान दिया। कलश यात्रा को सभी 17 मंडलों के लिए रवाना किए जाने के बाद अब मंडल स्तर पर इसका श्रद्धापूर्वक स्वागत किया जाएगा। ब्यूरो