फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: घरों और कार्यालयों पर तिरंगा फहराने की अपील

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शुरू होने जा रहे हर घर तिरंगा अभियान को जन-आंदोलन का स्वरूप देने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। डीसी उत्तम सिंह ने जिलावासियों से अभियान में उत्साहपूर्वक भाग लेने और अपने घर, प्रतिष्ठान व कार्यालय पर तिरंगा फहराने की अपील की है।
विज्ञापन

डीसी ने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज देश की एकता, अखंडता और गौरव का प्रतीक है। हर घर तिरंगा अभियान के माध्यम से नागरिक राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान और देश के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि घर-घर तिरंगा लहराने से पूरा गुरुग्राम देशभक्ति के रंग में नजर आएगा और युवा पीढ़ी में राष्ट्रप्रेम की भावना भी मजबूत होगी।
जिला प्रशासन की ओर से ग्राम पंचायतों, सरकारी कार्यालयों, शिक्षण संस्थानों और सामाजिक संगठनों के सहयोग से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि नागरिक हर घर तिरंगा अभियान की वेबसाइट harghartiranga.com पर अपनी तस्वीर अपलोड कर सकते हैं और #HarGharTiranga2026 के साथ सोशल मीडिया पर अभियान से जुड़ी गतिविधियां साझा कर सकते हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें