फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: फायर विभाग ने होटल, पब-बार, पीजी, गेस्ट हाउस में शुरू किया ऑडिट व सर्वे

विज्ञापन
विज्ञापन
फायर सेफ्टी के मानकों की तैयार की जा रही रिपोर्ट, मानक पूरे करने के भी दिए जा रहे निर्देश
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। जिला फायर विभाग की टीमों ने होटल, रेस्टाेरेंट, पब-बार, नाइट क्लब, पीजी व गेस्ट हाउस में ऑडिट व सर्वे का काम शुरू किया है। ऑडिट के दौरान देखा जा रहा है कि प्रतिष्ठानों में आग बुझाने संबंधी संसाधन व उपकरण, एग्जिट व एंट्री पॉइंट, हॉल या परिसर में लोगों की संख्या अनुसार व्यवस्था सहित अन्य मानकों का आकलन किया जा रहा है। जिले में सेक्टर-29, सेक्टर-37, भीमनगर, उद्योग विहार, मानेसर, पटौदी व और सोहना स्थित फायर स्टेशन की टीमें अपने-अपने क्षेत्र में प्रतिष्ठानों में लगे फायर सेफ्टी संसाधनों का ऑडिट कर रही हैं।
गुरुग्राम में 966 रेस्टोरेंट हैं, जिसमें से सिर्फ 480 के पास ही फायर एनओसी है। जबकि 486 रेस्टोरेंट के पास एनओसी नहीं है। वहीं, शहर के बड़े 59 होटलों में से 47 के पास फायर एनओसी है व 12 होटलों के संचालक अपनी एनओसी संबंधी प्रक्रिया पूरी कर रहे हैं। शहर के 930 नाइट क्लबों में से 475 नाइट क्लबों के पास ही फायर एनओसी है, जबकि अन्य नाइट क्लब पिछले काफी समय से बिना फायर एनओसी ही संचालित किए जा रहे हैं। इसके अलावा 800 से अधिक हाइराइज इमारतों के पास फायर एनओसी नहीं है। वहीं, दूसरी ओर पीजी व गेस्ट हाउस की पूरी संख्या का पूरा रिकॉर्ड अभी जिला फायर विभाग के पास नहीं है। ऐसे में ऑडिट व सर्वे करने के बाद ही जिले में संचालित सभी पीजी व गेस्ट हाउस की संख्या का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी प्रतिष्ठानों में ऑडिट व सर्वे किया जा रहा है। ऑडिट के दौरान जांचा जा रहा है कि प्रतिष्ठानों में फायर सेफ्टी के मानकों को पूरा किया गया है या नहीं। जिन प्रतिष्ठानों के संचालकों ने तय मानकों को पूरा नहीं किया है, उनको नोटिस जारी किए जाएंगे। - नरेंद्र यादव, वरिष्ठ अधिकारी, जिला फायर विभाग, गुरुग्राम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें