फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: सड़क हादसों में 12 वर्षीय बच्चे सहित तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
घायलों को उपचार के लिए कराया निजी अस्पतालों में भर्ती
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। जिले में हुए अलग-अलग सड़क हादसों में 12 वर्षीय बच्चे सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पतालों में भर्ती कराया गया। पीड़ितों की शिकायत के आधार पर बिलासपुर थाने व सेक्टर-14 थाने में अज्ञात वाहन चालकों के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
सेक्टर-12ए निवासी दीपक चावला ने सेक्टर-14 थाने में शिकायत में बताया कि उनका 12 वर्षीय भांजा प्रयांश नारंग 8 जून की शाम करीब 7 सात बजे टेनिस एकेडमी से खेलकर घर लौट रहा था। वह सेक्टर-14 के गेट-2 के पास पहुंचा तो तेज रफ्तार में कार चालक ने उसे टक्कर मार दी। कार की टक्कर लगते ही बच्चा सड़क पर गिर गया व उसके सिर में गहरी चोट आई। घायल बच्चे को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे दूसरे अस्पताल में रेफर कर दिया।
विज्ञापन

दूसरे मामले में दिल्ली के बवाना निवासी सचिन सेहरावत (24) ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वे गुरुग्राम की नाइका फैशन कंपनी में ऑपरेटर हैं। 5 जून की दोपहर बाद करीब 3:30 बजे अपने दोस्त की स्कूटी पर सवार होकर पटौदी रोड से जमालपुर की तरफ जा रहे थे। जब वे ओम लॉजिस्टिक्स कंपनी के पास पहुंचे, सामने से गलत दिशा में आ रहे एक ट्रक चालक ने स्कूटी को सीधी टक्कर मार दी। इससे स्कूटी सवार सचिन के सिर व हाथ में गंभीर चोटें आईं। हादसे के बाद ट्रक चालक माैके से भाग गया। राहगीरों ने घायल को मानेसर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

वहीं, तीसरे मामले में रेवाड़ी के धारूहेड़ा निवासी अजय कुमार ने बिलासपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि उनका भाई महेश शर्मा बिनौला गांव में एक दुकान पर काम करता है। 2 मई की रात करीब 8.30 बजे उसका भाई बिनौला कट के पास दिल्ली-जयपुर हाईवे पर घर जाने के लिए बस का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान एक तेज रफ्तार बाइक ने उसके भाई को टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया व उसे उपचार के लिए पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें