फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: छात्रों के दो गुटों में मारपीट मामले में पीड़ित पक्ष के परिवार वालों व ग्रामीणों दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने तीन छात्रों को गिरफ्तार करके किया जांच में शामिल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। मानेसर क्षेत्र स्थित एमिटी यूनिवर्सिटी में 3 फरवरी को छात्रों के दो गुटों में मारपीट मामले में पीड़ित पक्ष के परिवार वालों व ग्रामीणों द्वारा धरना दिया जा रहा है। मारपीट मामले में कार्रवाई करते हुए मानेसर थाने की पुलिस ने तीन छात्रों को गिरफ्तार करके जांच में शामिल किया है। पुलिस मामले में संलिप्त अन्य छात्रों की तलाश कर रही है।
बताया जा रहा है कि तीन फरवरी को फाजिलवास निवासी बृजेश के साथ कुछ छात्रों ने मारपीट की थी। इस मारपीट में बृजेश गंभीर रूप से घायल हो गया था और उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले में 5 फरवरी को मानेसर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस ने मारपीट मामले में तुषार व कार्तिक को दो दिन पहले जांच में शामिल करके अदालत में पेश किया। जहां से उनको जमानत पर छोड़ दिया गया। वहीं, सोमवार को सार्थक को गिरफ्तार करके जांच में शामिल करके जमानत पर छोड़ा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घायल छात्र बृजेश के परिवार वालों व ग्रामीणों ने एमिटी युनिवर्सिटी के आगे धरने दिया हुआ है। परिवार वालों व ग्रामीणों ने युनिवर्सिटी प्रबंधन से मारपीट करने वाले छात्रों को निकालने की मांग की है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। जांच अधिकारी एएसआई रणवीर ने बताया कि तीन छात्रों को गिरफ्तार करके जांच में शामिल किया जा चुका है। मारपीट में संलिप्त अन्य छात्रों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। परिवार वालों को धरना खत्म करने के लिए समझाया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें