फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: निकासी व्यवस्था ठप, हर गली में जमा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
सोहना ढाणी के लोग जलमग्न सड़कों से त्रस्त, अधिकारी मस्त, हर बारिश की यही कहानी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

सोहना। सोहना ढाणी गांव के लोग इन दिनों जलभराव की समस्या से बेहद परेशान हैं। गांव की सड़कों पर हमेशा गंदा और दूषित पानी हर समय जमा रहता है। इससे राहगीरों व ग्रामीणों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। ग्रामीणों को हर बरसात में इस समस्या से गुजरना पड़ता है।
गांव के लोगों का कहना है कि नालियों की सफाई न होने और निकासी व्यवस्था ठप होने से गांव की हर गली में पानी भरा रहता है। इस पानी में मच्छर व मक्खियां पनप रहे हैं, जिससे लोगों को बीमारी होने का खतरा भा सता रहा है।
विज्ञापन

जल निकासी के लिए ठोस इंतजाम किए जाने को लेकर कई बार प्रशासन को कह चुके हैं, लेकिन विभाग के अधिकारी इस समस्या पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। इसके अलावा गांव में मौजूद श्मशान घाट की चहारदीवारी और शेड न होने से मृतकों के संस्कार करने में काफी परेशानी होती है। पीने का पानी खारा होने से लोगों को पानी खरीदकर पीना पड़ रहा है।


वर्जन

गांव में काफी समस्या है। प्रशासन गांव की समस्याओं को हल करने के लिए कोई काम नहीं कर रहा है। सभी परेशानियों को लेकर कई बार शिकायत की जा चुकी है। -बदलू राम सैनी, पूर्व पंच सोहना ढाणी
विज्ञापन


-

गांव में नहरी पानी नहीं आता है। सरकारी बोरवेल भी एक ही है, जिसमें से खारा पानी निकलता है। - दानसिंह,सोहना ढाणी

-

श्मशान घाट की चहारदीवारी काफी समय से टूटी हुई है, जिसकी आज तक मरम्मत नहीं कराई गई है। जबकि ग्रामीणों ने कई बार शिकायत भी की है।-प्रकाश सिंह,सोहना ढाणी



गांव में समस्याएं होने के कारण ग्रामीण काफी दुखी व परेशान हैं। प्रशासन को प्राथमिकता के आधार पर समस्याओं को हल करना चाहिए।- सतवीर सिंह ,सोहना ढाणी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें