फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: हरसरु गांव के श्मशान घाट का होगा सुधार

विज्ञापन
विज्ञापन
मानेसर। नगर निगम मानेसर की डिप्टी मेयर रीमा चौहान ने शुक्रवार को वार्ड नंबर-2 के हरसरु गांव में श्मशान घाट के सुधार कार्य की शुरुआत की। इस काम पर करीब 65 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। काम पूरा होने के बाद गांव और आसपास के लोगों को अंतिम संस्कार के दौरान बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी।
विज्ञापन


डिप्टी मेयर रीमा चौहान ने कहा कि नगर निगम शहर के साथ-साथ गांवों में भी विकास कार्य करवा रहा है। श्मशान घाट में लोगों को होने वाली परेशानी को दूर करने के लिए इसका सुधार किया जाएगा। इसके तहत श्मशान घाट की मरम्मत, चहारदीवारी और रास्तों को बेहतर बनाने का काम किया जाएगा। साथ ही, साफ-सफाई और पानी की व्यवस्था में भी सुधार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि संबंधित अधिकारियों को काम की गुणवत्ता का ध्यान रखने और इसे तय समय में पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। निगम की कोशिश है कि लोगों को जरूरी सुविधाएं मिलें और उन्हें किसी तरह की परेशानी न हो। डिप्टी मेयर ने बताया कि हरसरु गांव में पहले भी कई विकास कार्यों को मंजूरी दी गई है। इनमें सीवर लाइन, पीने के पानी की सप्लाई और गलियों में टाइल लगाने जैसे काम शामिल हैं। अब श्मशान घाट का सुधार होने से ग्रामीणों को राहत मिलेगी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें