फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: अवैध यूनिपोल हटाने के लिए निगम ने चलाया अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
द्वारका एक्सप्रेसवे और सेक्टर-66 में चला अभियान, 2 दिन में 22 यूनीपोल हटाए
विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। शहर को अवैध विज्ञापनों से मुक्त करने और यातायात को सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से नगर निगम गुरुग्राम ने बृहस्पतिवार की रात विशेष अभियान चलाया। इस दौरान द्वारका एक्सप्रेसवे और सेक्टर-66 में समानांतर कार्रवाई की गई। अभियान के तहत दो दिन में कुल 22 अवैध यूनिपोल हटाए गए।
निगम अधिकारियों के अनुसार, अवैध यूनिपोल न केवल शहर की सौंदर्यता को प्रभावित करते हैं, बल्कि कई बार दुर्घटनाओं का कारण भी बनते हैं। इसलिए इन्हें हटाना आवश्यक है। अभियान के दौरान भारी मशीनों की सहायता से यूनिपोलों को उखाड़कर जब्त किया गया।
विज्ञापन



चालू वित्त वर्ष में 85.41 करोड़ की आय


उल्लेखनीय है कि विज्ञापन फीस के रूप में नगर निगम के खजाने में पैसा जमा होता है और यह निगम की आय का प्रमुख स्रोत है। वित्त वर्ष 2025-26 में अब तक निगम के खजाने में विज्ञापन से आय के तौर पर 85.41 करोड़ रुपये जमा हुए हैं। यह राशि शहर के विकास और नागरिक सुविधाओं पर खर्च की जाती है। नगर निगम का लक्ष्य है कि शहर में कोई भी विज्ञापन बिना अनुमति के न लगे। इसके लिए विज्ञापन दाताओं को भी यह सुनिश्चित करना चाहिए कि उनका विज्ञापन स्वीकृत साइट पर ही लगें।
विज्ञापन



-
नगर निगम क्षेत्र में अवैध होर्डिंग्स लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई चल रही है। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। - प्रदीप दहिया, आयुक्त, नगर निगम गुरुग्राम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें