फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: एसटीपी बंद मिलने पर निगम ने बिल्डर पर किया 55 हजार का चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
दस दिन का दिया था समय, फिर भी नहीं किया चालू
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सेक्टर-95 स्थित सिद्धार्थ एनसीआर ग्रीन सोसाइटी में एसटीपी (सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट) के बंद पाए जाने का मामला गंभीर हो गया है। शिकायत मिलने के बाद नगर निगम मानेसर (एमसीएम) और हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने संयुक्त रूप से मौके पर पहुंचकर जांच की। जांच में पाया गया कि सोसाइटी में सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट ठीक से संचालित नहीं मिला और नियमों का उल्लंघन किया जा रहा था।



गड़बड़ी की पुष्टि होने पर नगर निगम मानेसर ने बिल्डर पर 55,000 रुपये का चालान किया है। इसके साथ ही विभाग ने टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को विस्तृत रिपोर्ट और पत्र भेजा है। बिल्डर को चालान से पहले दस दिन का समय दिया गया था। इसके बावजूद एसटीपी का संचालन शुरू नहीं किया गया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि पर्यावरणीय मानकों का पालन न करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। मामले को गंभीरता से लेते हुए आगे की जांच और कार्रवाई की प्रक्रिया तेज कर दी गई है, ताकि भविष्य में ऐसी लापरवाही दोबारा न हो और निवासियों को स्वच्छ वातावरण मिल सके।
विज्ञापन


एक हफ्ते में आएगी रिपोर्ट
हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों ने करीब 1.5 घंटे तक निरीक्षण किया था। टीम ने एसटीपी की कार्यप्रणाली की जांच की और मौके से सैंपल एकत्र किए, जिनकी रिपोर्ट एक हफ्ते में आने की उम्मीद है। निरीक्षण में पानी की गुणवत्ता और मानकों की समीक्षा की गई। सोसाइटी निवासी रवि त्रिवेदी का आरोप है कि बिना उपचारित पानी खुले में छोड़ा जा रहा है, जिससे क्षेत्र में जलभराव, बदबू, मच्छरों का प्रकोप और भूजल प्रदूषण का खतरा बढ़ गया है।
विज्ञापन

-
सिद्धार्थ एनसीआर ग्रीन सोसाइटी के बिल्डर को एसटीपी चालू करने के लिए समय दिया गया था, इसके बावजूद एसटीपी चालू नहीं किया गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए नगर निगम ने 55,000 रुपये का चालान किया है। टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को आगे की कार्रवाई के लिए पत्र लिखा है। -विपिन बूरा, एसडीओ, नगर निगम मानेसर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें