गुरुग्राम। राजेंद्रा पार्क थाना पुलिस ने बच्चों के विवाद के बाद घर में घुसकर मारपीट करने के मामले में चार आरोपी काबू किए हैं। पूछताछ में सामने आया कि घटना की शुरुआत बच्चों के बीच हुई आपसी कहासुनी से हुई थी। जो बाद में दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ने के कारण हिंसक रूप ले गई। इसके बाद आरोपियों ने सामूहिक रूप से वारदात को अंजाम दिया। आरोपियों की पहचान गुरुग्राम के धर्मपुर गांव निवासी रोहित (24), मोहित (20) व साहिल (20) और दौलताबाद गांव निवासी साहिल जांघू उर्फ डेनी (25) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार 26 मई को राजेंद्रा पार्क थाने की पुलिस को सूचना मिली कि लड़ाई-झगड़े में घायल सुभाष त्यागी अस्पताल में भर्ती हुआ है। मामले में पुलिस ने जांच शुरू की। 27 मई को घायल के लड़के ने शिकायत दी। पुलिस को बताया कि 25 मई की रात बच्चों के मामूली विवाद को लेकर हुए तनाव के बाद 12-13 लोगों ने उनके घर में घुसकर परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की। महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार किया प्राप्त शिकायत के आधार पर राजेंद्रा पार्क थाने में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की। संवाद