फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: निगम ने सड़कों से पकड़े 7 पशु, लापरवाह एजेंसियों पर 83 हजार का जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
- सड़कों पर घूम रहे पशु पकड़ने में लापरवाह 6 एजेंसियों पर 83 हजार रुपये का जुर्माना लगाया
विज्ञापन

- सड़कों पर पशु दिखें तो नगर निगम की टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 1800-180-1817 पर करें फोन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम।
शहर की सड़कों पर घूम रहे पशुओं को पकड़ने के लिए गुरुग्राम नगर निगम ने शुक्रवार से विशेष अभियान शुरू किया। अभियान के पहले दिन 7 पशुओं को पकड़ा गया, जिन्हें गोशाला भेजा गया है। सड़कों पर पशुओं को पकड़ने में लापरवाही बरतने के लिए नगर निगम ने 6 एजेंसियों पर 83 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है।
शुक्रवार को पशु पकड़ने के अभियान में नगर निगम की कैटल कैचर टीम ने सेक्टर-15 पार्ट-2, डीएलएफ फेज-5 और सेक्टर-42 क्षेत्र में कार्रवाई की। इस दौरान कुल 7 पशुओं को पकड़ा गया, जिनमें सेक्टर-15 से 2, डीएलएफ फेज-5 से 3 और सेक्टर-42 से 2 पशु पकड़े गए। नगर निगम के संयुक्त आयुक्त (स्वच्छ भारत मिशन) डॉ. प्रीतपाल सिंह ने बताया कि निगम ने सड़कों पर घूम रहे पशुओं को पकड़ने के लिए जो एजेंसी रखी हैं, उन्होंने शिकायतों का समाधान नहीं किया और पशु पकड़ने में लापरवाही बरती है, ऐसी 6 एजेंसियों पर 83 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। सभी एजेंसियों को नोटिस जारी कर चेतावनी दी गई है कि वह काम में सुधार करें और पशुओं से संबंधित शिकायतों का समाधान प्राथमिकता के आधार पर करें, अन्यथा उनके खिलाफ अनुबंध की शर्तों के अनुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


टोल फ्री नंबर पर करें शिकायत



नगर निगम के आयुक्त प्रदीप दहिया ने बताया कि सड़क पर घूम रहे पशुओं की समस्या पर लोग शिकायत कर रहे थे, इसलिए विशेष अभियान शुरू किया है। शहर के सभी वार्डों में पूरे अगस्त तक यह अभियान चलेगा। अगर आपके क्षेत्र में सड़कों पर बेसहारा पशु नजर आएं तो हेल्पलाइन नंबर 1800-180-1817 पर सूचना दें।

लापरवाही पर इन पर लगाया जुर्माना
एजेंसी जुर्माना
एनिमल सिम्पैथी ऑर्गेनाइजेशन 9 हजार रुपये
आरएस एंटरप्राइजेज 28 हजार रुपये
स्कॉर्पियन बिल्डटेक 3 हजार रुपये
जीव दया सोशल वेलफेयर सोसायटी 19 हजार रुपये
केडी एंटरप्राइजेज 9500 रुपये
शहीद भगत सिंह ग्रामीण विकास समिति 14,500 रुपये
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें