फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: चालीस हजार की आबादी में एक भी पार्क नहीं, नवाब शमसुद्दीन पार्क बना नशेड़ियो का अड्डा

विज्ञापन
विज्ञापन
- शहर के लोगों ने नवाब शमसुद्दीन पार्क के जीर्णोद्धार को लेकर उठाई आवाज
विज्ञापन






संवाद न्यूज एजेंसी



फिरोजपुर झिरका। करीब 40 हजार की आबादी वाले फिरोजपुर झिरका शहर में एक भी ऐसा सार्वजनिक पार्क नहीं है जहां लोग सुबह-शाम टहल सकें या बच्चे खेल सकें। स्थिति यह है कि वर्षों पूर्व नगर पालिका द्वारा बनाया गया एकमात्र नवाब शमसुद्दीन पार्क भी आज पूरी तरह खंडहर में तब्दील हो चुका है। न तो वहां हरियाली है और न ही किसी तरह की देखरेख। पार्क नशेड़ियों का अड्डा बन गया है। जहां साइन ढलते ही कुछ नशेड़ी किस्म के लोग लाल परी का सेवन करते हुए दिखाई देते हैं।



स्थानीय निवासी तिलक सोनी, राजू योगी, ईस्माइल प्रधान, शमसुद्दीन, देवेंद्र, राजू, नीरज सहित अनेक लोगों का कहना है कि केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा भले ही स्वच्छ भारत मिशन, फिट इंडिया मूवमेंट जैसे अभियान चलाए जा रहे हों, लेकिन शहर की जमीनी हकीकत कुछ और ही है। लोगों का कहना है कि इस प्रदेश सरकार का सुस्त रवैया कहें या अधिकारियों का ढुलमुल रवैया जिसके चलते शहर में एक भी पार्क विकसित नहीं हो पा रहा है। जबकि वर्षों पूर्व फिरोजपुर झिरका में केके खंडेलवाल एसडीएम द्वारा नवाब शमसुद्दीन पार्क का निर्माण कराया गया था।
विज्ञापन




क्षेत्र के खेल प्रेमी अशोक सोनी , राकेश जैन, नीरज ने बताया कि शहर में न तो कोई पार्क है, न ही कोई ओपन जिम और न ही खेल का मैदान, जहां युवा वर्ग शारीरिक गतिविधियों में हिस्सा ले सके। स्थानीय लोगों ने जल्द ही इस संबंध में एक मांग पत्र उपमंडल अधिकारी नागरिक और जिला उपायुक्त को सौंपने की योजना बनाई है। उनकी मांग है कि नगर पालिका द्वारा नवाब शमसुद्दीन पार्क का जीर्णोद्धार कराया जाए ताकि शहर के लोगों को स्वच्छ और हरित वातावरण मिल सके। नगर पालिका कनिष्ठ अभियंता संजय कुमार का कहना है कि ताऊ देवीलाल पार्क को विकसित करने का कार्य भी किया जा रहा है और नवाब शमसुद्दीन पार्क के सौंदर्य करण को लेकर एस्टीमेट तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन




शहर के नवाब शमसुद्दीन पार्क को पूर्ण रूप से विकसित किया जाएगा। जल्द ही नगर पालिका के अधिकारियों की बैठक लेकर नवाब शमसुद्दीन पार्क के साथ-साथ ओपन जिम लगाए जाने को लेकर टेंडर आमंत्रित किए जाएंगे। -लक्ष्मी नारायण , एसडीएम , फिरोजपुर झिरका।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें