गुरुग्राम। गुरुग्राम में आगामी नौ जुलाई को होने वाली देशव्यापी हड़ताल की तैयारियों को लेकर ट्रेड यूनियनों व श्रमिक संगठनों ने सिविल लाइंस में श्रमिक नेता सूबे सिंह लोहान की अध्यक्षता में बैठक की, जिसमें विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने हड़ताल को सफल बनाने पर चर्चा की। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि रोहतक में 28 जून व गुरुग्राम में 3 जुलाई को राज्य कन्वेंशन का आयोजन किया जाएगा
एटक के प्रदेश महासचिव कामरेड अनिल पंवार ने कहा कि हड़ताल की तैयारियों के लिए स्टीकर, हैंडबिल आदि बनवाकर पूरे प्रदेश में वितरित किए जाएंगे। यूनियनों से संपर्क कर हड़ताल की तैयारियां तेज की जाएंगी।
बैठक को श्रमिक नेता अमित यादव, जयभगवान, बलवीर कंबोज, एसएन दहिया आदि ने संबोधित किया। बैठक में नैन सिंह, दरियाब सिंह, कुलदीप सिंह, सतबीर सिंह, हरिप्रकाश, श्रवण कुमार गुप्ता, सुरेश नौरा, जसपाल राणा, ओमवीर सिंह आदि शामिल रहे। संवाद