फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: एमआईएस पोर्टल पर शिक्षक भर रहे गलत मोबाइल नंबर

विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षा निदेशालय ने प्रपत्र जारी कर 23 जून तक सही मोबाइल नंबर अपडेट करने के दिए निर्देश
विज्ञापन





संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। एमआईएस पोर्टल पर शिक्षकों ने अपने गलत मोबाइल नंबर दर्ज किए हैं। जांच के दौरान ऐसे कई मामले सामने आए हैं। इसके बाद शिक्षा निदेशालय ने सभी जिलों के शिक्षा व मौलिक शिक्षा अधिकारियों को प्रपत्र जारी कर सही मोबाइल नंबर दर्ज करने के निर्देश दिए हैं।
निर्देशों में कहा गया है कि सभी शिक्षक अपने एमआईएस पोर्टल पर दर्ज मोबाइल नंबर को सही करें और उसकी ओटीपी के जरिये पुष्टि भी सुनिश्चित करें। इस प्रक्रिया को 23 जून तक पूरा करना अनिवार्य है।
विज्ञापन



कई शिक्षकों की प्रोफाइल में दर्ज मोबाइल नंबर गलत पाए गए हैं। इसकी वजह से एमआईएस पोर्टल पर ओटीपी आधारित सेवाओं जैसे कि सामान्य स्थानांतरण ड्राइव, स्कूल ब्लाॅक प्राथमिकता भरना और डाटा सत्यापन करने में परेशानी हो रही है। दरअसल, शिक्षा विभाग की ओर से जून माह में ट्रांसफर ड्राइव प्रक्रिया शुरू करने का दावा किया था।
शिक्षा मंत्री की ओर से भी ग्रीष्मकालीन छुटि्टयों से पहले ट्रांसफर ड्राइव चलाने की बात कही थी, लेकिन जून माह खत्म होने को है मगर अभी तक ट्रांसफर ड्राइव प्रक्रिया शुरू नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

शिक्षा निदेशालय की ओर से एमआईएस पोर्टल के संदर्भ में जो दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं, उसका पालन करवाना सुनिश्चित किया जाएगा। इसके लिए ड्यूटी लगाई जाएंगी। - कैप्टन इंदू बोकन, जिला शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें