फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: कल आएंगे मुख्यमंत्री, श्रमिक सेवा समारोह में लेंगे हिस्सा

विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा श्रम कल्याण बोर्ड की नई मोबाइल एप्लीकेशन का शुभारंभ करेंगे मुख्यमंत्री
विज्ञापन





अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। गुरुग्राम यूनिवर्सिटी, सेक्टर-57 में राज्यस्तरीय श्रमिक सेवा एवं जागरूकता समारोह में हिस्सा लेने के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 28 सितंबर को आएंगे। वह श्रमिकों से सीधे संवाद करेंगे। समारोह का लाइव प्रसारण हरियाणा के सभी जिलों में किया जाएगा।
डीसी अजय कुमार ने कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा के लिए विश्वविद्यालय में बैठक की। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि तैयारियां समय रहते पूरी की जाएं और किसी भी प्रकार की कमी न रह जाए। डीसी ने कहा कि सुरक्षा, स्वास्थ्य, लॉजिस्टिक्स, कार्यक्रम स्थल की सजावट, यातायात प्रबंधन और प्रतिभागियों के स्वागत की सभी व्यवस्थाओं का व्यापक निरीक्षण किया जाए। श्रमिकों के लिए उचित व्यवस्था की जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में अधिकारियों ने बताया कि समारोह के दौरान हरियाणा श्रम कल्याण बोर्ड की नई मोबाइल एप्लीकेशन का शुभारंभ किया जाएगा। इस एप्लीकेशन के माध्यम से श्रमिक अपने अधिकारों और कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी सीधे प्राप्त कर सकेंगे। साथ ही उत्कृष्ट योगदान देने वाले कर्मचारियों को राज्य स्तरीय पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। श्रमिकों और उनके परिवारों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए ईएसआई का विशेष स्वास्थ्य शिविर भी आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें