गुरुग्राम। जिला नगर योजनाकार विभाग के प्रवर्तन शाखा ने दो अवैध कॉलोनियों में तोड़फोड़ अभियान चलाया। डीटीपीई अमित मधोलिया ने बताया कि भोंडसी थाना पुलिस की मदद से राजस्व संपदा भोंडसी गांव में अवैध काॅलोनियों में तोड़फोड़ अभियान चलाया गया। उन्होंने बताया कि करीब 3.5 एकड़ और 1.5 एकड़ वाली दो अवैध कॉलोनियों में कार्रवाई की गई। अधिकारी ने बताया कि इस बारे में सीआईडी से भी शिकायत मिली थी। टीम ने दोनों कॉलोनियों में सड़क नेटवर्क के साथ सात नींव को भी ध्वस्त कर दिया है। ब्यूरो