फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: इफको चौक के पास सड़क किनारे झाड़ियों में मिला महिला का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-29 थाना पुलिस कर रही शिनाख्त का प्रयास
विज्ञापन


गुरुग्राम। दिल्ली-जयपुर हाईवे पर इफको चौक किनारे सर्विस लेन पर झाड़ियों में एक महिला का शव मिला है। मृतका की उम्र लगभग 30 साल है। शव की हालत खराब होने के चलते मंगलवार दोपहर बाद ही शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया। हालांकि, अभी शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। इस कारण उसे मोर्चरी में रखवाया गया है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम के दौरान मृतका के शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं मिला है। डॉक्टरों के अनुसार फेफड़े बिलकुल खराब हालत में मिले हैं। विसरा सैंपल जांच के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा कि मौत कैसे हुई। इफको चौक के किनारे सर्विस लेन पर राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम के इंजीनियर और कर्मचारी रैपिड रेल कॉरिडोर के लिए जमीन की निशानदेही का काम मंगलवार को कर रहे थे। काम के दौरान कर्मचारियों को झाड़ियों से तेज बदबू आई जब उन्होंने पास जाकर देखा तो वहां एक सड़ी-गली लाश पड़ी थी। कर्मचारियों ने सूचना दी तो डीएलएफ सेक्टर-29 थाना से पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने पाया कि शव किसी महिला का था और उसने साड़ी पहनी हुई थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। सेक्टर-29 थाना पुलिस फिलहाल शव की शिनाख्त के प्रयास कर रही है। इसके लिए आसपास के थानों और जिलों में दर्ज गुमशुदगी के मामलों का रिकॉर्ड चेक किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें