फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: सरकारी स्कूलों में क्लासरूम के नए अंदाज से बदल रहा माहौल

विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूलों में बढ़ रही बच्चों की रूचि, छात्र कक्षा को पजल, सूत्र आदि से सजा रहे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सरकारी स्कूलों में अब पढ़ाई का तरीका तेजी से बदलता नजर आ रहा है। पहले जहां कक्षाएं केवल ब्लैकबोर्ड और बेंच तक सीमित दिखाई देती थीं, वहीं अब रंग-बिरंगी दीवारें, गतिविधि आधारित लर्निंग कॉर्नर और बच्चों की बनाई रचनाएं स्कूलों को नया रूप दे रही हैं। जिले के कई प्राथमिक और माध्यमिक स्कूलों में शिक्षकों ने अपनी मेहनत और रचनात्मक सोच से कक्षाओं को आकर्षक बनाया है, जिससे बच्चों का स्कूल आने का उत्साह बढ़ा है।

कक्षाओं की दीवारों पर हिंदी वर्णमाला, अंग्रेजी शब्द, गणित के सूत्र, विज्ञान से जुड़े चित्र बनाए गए हैं। कहीं पजल कॉर्नर तैयार किए गए हैं तो कहीं खेल-खेल में सीखने के लिए एक्टिविटी जोन बनाए गए हैं। छोटे बच्चे अब केवल किताबों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि दीवारों और गतिविधियों के जरिए भी नई चीजें सीख रहे हैं। शिक्षकों का कहना है कि बदले हुए माहौल का सीधा असर बच्चों की पढ़ाई और व्यवहार पर देखने को मिल रहा है। पहले जो बच्चे कक्षा में कम रुचि लेते थे, अब वे गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


खासकर प्राथमिक कक्षाओं के बच्चों में आत्मविश्वास और सीखने की गति में सुधार देखने को मिला है। बच्चों को अपनी बनाई सामग्री और चित्र जब कक्षा की दीवारों पर दिखाई देते हैं जिला स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता ने भी स्कूलों में नई ऊर्जा भर दी है। शिक्षक अपनी कक्षाओं को सबसे अलग और बेहतर बनाने के लिए नए प्रयोग कर रहे हैं। हर ब्लॉक से बड़ी संख्या में वीडियो और प्रस्तुतियां भेजी जा रही हैं, जिनमें स्कूलों की रचनात्मक पहल दिखाई दे रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें