फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: धनवापुर के दो बदमाशों के पांच ठिकानों पर प्रशासन ने चलाया बुलडोजर

विज्ञापन
विज्ञापन
धनकोट नगर में अवैध रूप से किए गए थे अवैध निर्माण, बदमाश नरेंद्र और सन्नी पर दर्ज हैं 25 मामले
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। धनवापुर निवासी दो बदमाशों के पांच ठिकानों पर पुलिस व प्रशासन ने सोमवार को बुलडोजर चलाया। नरेंद्र उर्फ पव्वा व सन्नी उर्फ डोगरा पर 25 मामले गुरुग्राम के अलग-अलग थानों में दर्ज हैं। धनकोट नगर में आरोपियों ने अवैध रूप से बोरवैल व मकान बनाए हुए थे। एसीपी क्राइम नवीन शर्मा ने बताया कि जीरो टॉलरेंस नीति के तहत गुरुग्राम पुलिस द्वारा भूमि माफियाओं, नशा तस्करों एवं आदतन अपराधियों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में धनकोट नगर में अवैध रूप से किए गए निर्माण की पहचान कर जिला प्रशासन के सहयोग से मशीनरी की सहायता द्वारा अवैध निर्माण को ध्वस्त किया गया। भूमि को उसके मूल स्वरूप में बहाल किया गया।

आरोपी नरेंद्र उर्फ पव्वा के विरुद्ध हत्या का प्रयास करने, मारपीट करने, डकैती करने, शस्त्र अधिनियम सहित विभिन्न गंभीर आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त होने के कुल 12 मामले दर्ज हैं। वहीं, आरोपी सन्नी उर्फ डोगरा पर हत्या का प्रयास करने, मारपीट करने, डकैती करने, शस्त्र अधिनियम सहित विभिन्न गंभीर आपराधिक गतिविधियों के तहत 13 मामले दर्ज हैं। आरोपियों द्वारा धनकोट नहर के पास अवैध रूप से बोरवेल व मकान का निर्माण किया हुआ था। इस निर्माण को प्रशासनिक प्रक्रिया पूर्ण करने के बाद सोमवार को ध्वस्त किया गया। यह कार्रवाई अपराध शाखा पालम विहार द्वारा जिला प्रशासन के समन्वय से की गई। गुरुग्राम पुलिस की कड़ी निगरानी में अवैध संरचना को हटाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
गुरुग्राम पुलिस सार्वजनिक भूमि की सुरक्षा, कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा अपराधियों के अवैध आर्थिक तंत्र को समाप्त करने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है। पुलिस द्वारा स्पष्ट किया गया है कि अपराध से अर्जित संपत्तियों तथा अवैध कब्जों के विरुद्ध ऐसे खुफिया-आधारित सख्त अभियान भविष्य में भी निरंतर जारी रहेंगे, ताकि गुरुग्राम को अपराध मुक्त एवं सुरक्षित बनाया जा सके। - नवीन शर्मा, एसीपी क्राइम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें