फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: जिले के दस स्कूल सीएमश्री स्कूलों में हुए तब्दील

विज्ञापन
विज्ञापन
-मेवात क्षेत्र में शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में मिली बड़ी सौगात
विज्ञापन

-स्मार्ट क्लास, अत्याधुनिक प्रयोगशालाए व डिजिटल लाइब्रेरी के विशेष प्रबंध
-बेहतर शैक्षणिक माहौल के साथ खेल संसाधन भी होंगे छात्रों के लिए उपलब्ध
शेरसिंह डागर
नूंह। मेवात क्षेत्र की शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में हरियाणा सरकार ने नूंह जिले को बड़ी सौगात दी है। जिले के 10 राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों को सीएम श्री स्कूल के रूप में चयनित किया गया है। इन विद्यालयों में आधुनिक शिक्षण सुविधाएं, स्मार्ट कक्षाएं, अत्याधुनिक प्रयोगशालाएं, डिजिटल लाइब्रेरी, खेल संसाधन और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए विशेष प्रबंध किए जाएंगे। इस निर्णय से जिले के हजारों विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक माहौल मिलेगा और उन्हें निजी स्कूलों जैसी सुविधाएं सरकारी विद्यालयों में ही उपलब्ध हो सकेंगी।


जिले के इन 10 विद्यालयों को किया चयनित :
हरियाणा सरकार द्वारा जारी सूची के अनुसार नूंह जिले के विभिन्न ब्लॉकों के 10 सरकारी विद्यालयों का चयन सीएम श्री स्कूल योजना के तहत किया गया है। इनमें फिरोजपुर झिरका ब्लॉक के जीएसएसएस अगोन और जीएसएसएस बीवां, नगीना ब्लॉक का जीएसएसएस मूलथान, नूंह ब्लॉक के जीएसएसएस टपकन और जीएसएसएस कैराका, पुन्हाना ब्लॉक के जीएसएसएस सिंगार, जीएसएसएस जमालगढ़ और जीजीएसएसएस पिनगवां, जबकि तावडू ब्लॉक के जीएसएसएस बिस्सर अकबरपुर और जीएसएसएस धुलावट शामिल हैं।
विज्ञापन


शिक्षा की गुणवत्ता में होगा बड़ा सुधार :
सीएम श्री स्कूल योजना का उद्देश्य सरकारी विद्यालयों को उत्कृष्ट शिक्षण संस्थानों के रूप में विकसित करना है। चयनित विद्यालयों में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। स्मार्ट क्लासरूम, डिजिटल शिक्षण सामग्री, विज्ञान और कंप्यूटर लैब, खेल सुविधाएं तथा नवाचार आधारित शिक्षण पद्धति लागू की जाएगी। इसके साथ ही विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं और कौशल विकास कार्यक्रमों से भी जोड़ा जाएगा।

मेवात के विद्यार्थियों को मिलेगा सीधा लाभ :
नूंह जिला लंबे समय से शिक्षा के क्षेत्र में पिछड़ा माना जाता रहा है। ऐसे में 10 विद्यालयों का सीएम श्री स्कूल के रूप में चयन जिले के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों को अब बेहतर शैक्षणिक संसाधनों के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। इससे सरकारी स्कूलों में नामांकन बढ़ने के साथ-साथ ड्रॉपआउट दर में भी कमी आने की उम्मीद है।
अभिभावकों और शिक्षकों में खुशी :
विद्यालयों के चयन की सूचना के बाद शिक्षकों, अभिभावकों और विद्यार्थियों में उत्साह का माहौल है। शिक्षा से जुड़े मास्टर विनोद देशवाल, आसिफ अली, सेवानिवृत प्रधानाचार्य खूबचंद, मास्टर किशनलाल, किशन सिंह तंवर, पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी अब्दुल रहमान आदि का मानना है कि आधुनिक सुविधाओं और अतिरिक्त संसाधनों से सरकारी स्कूलों की छवि मजबूत होगी तथा विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का बेहतर अवसर मिलेगा।
जिले के लिए बड़ी उपलब्धि :
शिक्षा विशेषज्ञों का कहना है कि यदि चयनित विद्यालयों में योजना को प्रभावी ढंग से लागू किया गया तो यह नूंह जिले की शैक्षणिक तस्वीर बदलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। सीएम श्री स्कूल बनने से इन संस्थानों को मॉडल स्कूल के रूप में विकसित किया जाएगा, जिसका लाभ आने वाले वर्षों में पूरे क्षेत्र के विद्यार्थियों को मिलेगा।
विज्ञापन

-
दस स्कूलों को सीएम श्री बनाया गया है। जल्द ही इन पर आगामी कार्यवाही शुरू की जाएगी। यह मेवात में शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए सरकार का अच्छा कदम है। हम कोशिश करेंगे जल्द ये बच्चों तक पहुंचे।
राजेन्द्र शर्मा, डीईओ नूंह।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें