फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस दोस्त मिलकर मरीजों को पहुंचा रहे दवा और ऑक्सीजन

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। शहर के दस दोस्तों ने कोरोना काल में परेशान हो रहे लोगों को मदद पहुंचाने का बीड़ा उठाया हे। वे सोशल मीडिया पर नंबर जारी कर लोगों को दवा से लेकर ऑक्सीजन तक पहुंचाते हैं। अभी तक उन्होंने 100 लोगों की जिंदगी बचाई है।
विज्ञापन

सुशांत लोक निवासी महेंद्र सिंह का नाम भी शामिल हो गया है। जिन्होंने अपने दोस्तों के साथ मिलकर संक्रमितों तक ऑक्सीजन और दवा पहुंचाने की पहल शुरू की है। उन्होंने 12 लाख रुपये खर्च कर 100 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर और सिलिंडर मंगाए। उनके द्वारा मरीजों को एंबुलेंस तक पहुंचाई गई। उनकी मुहिम यहीं तक नहीं रुकी। महेंद्र ने अपने दोस्तों संग मिलकर अस्पतालों में भर्ती मरीजों के बिल भी भरे और कई मरीजों के बिल भी कम करावाए। महेंद्र ने बताया कि महामारी के दौर में लोगों को ऑक्सीजन नहीं मिल रही थी। कई लोग अपनी जान गंवा रहे थे। ऐसे बुरे हालत में उनके मन में लोगों की मदद की पहल जागी और उन्होंने दोस्तों के साथ मिलकर लोगों की मदद शरू की। इसके लिए केंद्रों पर जाकर 15 से 16 घंटे ऑक्सीजन भरवाने के लिए खड़े रहे। पांच दोस्त सिलिंडर भरवाने के लिए लाइन में लगे रहते और चार लोगों के घरों में पहुंचा रहे थे। जो कि अभी तक जारी है। उन्होंने दोस्तों के साथ मिलकर फेसबुक, इस्टाग्राम और ट्विटर पर अपना नंबर जारी किया। जिसके बाद लोगों के मदद के लिए फोन आने लगे। इसके बाद उन्होंने लोगों के घरों में ऑक्सीजन सिलिंडर, दवाइयां, ऑक्सीमीटर और प्लाज्मा दिलवाया। लोगों की मदद के वह और उनके दोस्त भी संक्रमित हो गए, उसके बाद उनके अन्य दोस्तों ने मुहिम जारी रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें