फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रेन में बढ़ाए गए अस्थायी कोच

विज्ञापन
विज्ञापन
जनशताब्दी एक्सप्रेस, चेतक एक्सप्रेस, बीकानेर व दिल्ली एक्सप्रेस में दी गई सुविधा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। यात्रियों की सुविधा को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने कई ट्रेनों में शयनयान द्वितीय श्रेणी और वातानुकूलित कुर्सीयान के कोच बढ़ाए हैं। इसमें गुड़गांव और पटौदी रेलवे स्टेशन से होकर जाने वाली ट्रेन भी शामिल हैं। इससे शहर के यात्रियों को काफी राहत मिलेगी। यह कोच अभी अस्थायी तौर पर जोड़े गए हैं।
ट्रेन संख्या 22471-22472 लालगढ़-दिल्ली सराय-लालगढ़ ट्रेन (बीकानेर- दिल्ली एक्सप्रेस) में लालगढ़ से एक से 15 नवंबर तक और दिल्ली से तीन से 17 नवंबर तक दो शयनयान द्वितीय श्रेणी के कोच जोड़े गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रेन संख्या 20473-20474 दिल्ली सराय-उदयपुर सिटी- दिल्ली ट्रेन (चेतक एक्सप्रेस) दिल्ली सराय रोहिल्ला रेलवे स्टेशन से एक से 15 नवंबर तक और उदयपुर सिटी रेलवे स्टेशन से दो से 16 नवंबर तक दो शयनयान द्वितीय श्रेणी के कोच जोड़े गए हैं। ट्रेन संख्या 12065-12066 अजमेर-दिल्ली सराय रोहिल्ला-अजमेर (जनशताब्दी एक्सप्रेस) में एक से 29 नवंबर तक दो वातानुकूलित कुर्सीयान और एक कुर्सीयान द्वितीय श्रेणी कोच की बढ़ोतरी की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें