फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा में भीषण हादसा: खड़े कंटेनर से टकराया श्रद्धालुओं से भरा टेम्पो, दो बच्चियों सहित तीन की मौत, 23 घायल

Fri, 26 Apr 2024 06:55 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, तावडू

सार

पुलिस द्वारा मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार की रात करीब साढ़े 11 बजे छोटा हाथी टेंपो में सवार होकर 26 श्रद्धालु वृंदावन दर्शन कर जालंधर पंजाब लौट रहे थे।
विज्ञापन
इसी ट्रक से टकराए थे टेम्पो सवार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के तावडू जिले की सीमा से गुजर रहे केएमपी मार्ग पर गुरुवार-शुक्रवार की रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। जहां गांव पढेनी और धुलावट टोल प्लाजा के समीप बिना पार्किंग लाइट जलाए खड़े कंटेनर में श्रद्धालुओं से भरा टेम्पो जा टकराया। इस भीषण हादसे में में एक नौ वर्षीय बच्ची और महिला की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक पांच वर्षीय बच्ची ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे में घायलों को तावडू, रेवाड़ी, नल्हड़ सहित रोहतक पीजीआई में भर्ती कराया गया है। अभी भी कई लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। 

विज्ञापन
Trending Videos

पुलिस द्वारा मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार की रात करीब साढ़े 11 बजे छोटा हाथी टेंपो में सवार होकर 26 श्रद्धालु वृंदावन दर्शन कर जालंधर पंजाब लौट रहे थे। टेम्पो में भोगपुर जालंधर के रहने वाले प्रीति पत्नी राहुल 23 वर्ष, सुखी पुत्र पहलाद 19 वर्ष, अमायरा पुत्र राहुल चार वर्ष, पूनम पत्नी राजेश 24 वर्ष, राजेश पुत्र बनवारी 26 वर्ष, अरमान पुत्र राजेश 5 वर्ष, मन्नत पुत्री राजेश तीन वर्ष, मनप्रीत पुत्री राहुल पांच वर्ष और गांव टीना जालंधर के रहने वाले विक्की पुत्र पहलाद 30 वर्ष, पूजा पत्नी विक्की 28 वर्ष, कोमल पुत्री विकी पांच वर्ष, साहिल पुत्र विक्की छह वर्ष, प्रहलाद पुत्र भोभल 55 वर्ष, बीना पत्नी प्रहलाद 53 वर्ष, राजेश पुत्र बनवारी 26 वर्ष, विकास पुत्र विक्की दो वर्ष, दीपू पुत्र कल्ली सात वर्ष और नौ लोग बोरखेड़ा जिला डीग राजस्थान सहित पहाड़ी के रहने वाले कुल 26 लोग सवार थे। टेंपो विक्की चल रहा था। 

जैसे ही टेम्पो धुलावट के टोल प्लाजा से थोड़ा आगे पहुंचा तो सामने मार्ग पर बिना पार्किंग लाइट जलाए खड़े कंटेनर से जा टकराया। टक्कर इतनी भीषण थी कि टेंपो के परखच्चे उड़ गए। दो की मौके पर ही मौत हो गई, एक ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। सभी गंभीर रूप से घायल हो गए और घटनास्थल पर चीख पुकार मच गई। हादसे की सूचना मिलते ही केएमपी ट्रैफिक थाना और सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची।

तावडू सदर थाना प्रभारी जितेंद्र ने बताया कि इस हादसे में तीनों मृतकों की पहचान हो गई है। मृतकों में बीना पत्नी प्रहलाद (45 वर्ष), रितिका पुत्री कल्लू उर्फ गोविंदा (9 वर्ष) गांव टीना जिला जालंधर और मनप्रीत पुत्री राहुल (पांच वर्ष) भोगपुर जालंधर पंजाब के रूप में हुई।
विज्ञापन

सदर थाना तावडू प्रभारी जितेंद्र ने बताया कि अभी तक कोई शिकायत इस मामले को लेकर नहीं मिली है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। दो बच्चियों सहित महिला के शव सीएससी नूंह के शव ग्रह में रखवा दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें