फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: बारिश के बाद तापमान में 2.2 डिग्री गिरावट, गर्मी से मिली राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन मई तक बारिश का यलो अलर्ट
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। मिलेनियम सिटी में बुधवार सुबह हुई बारिश ने लोगों को तेज धूप और लू से कुछ राहत दिलाई। पिछले एक सप्ताह से बढ़ते तापमान और गर्म हवाओं ने जनजीवन को प्रभावित कर रखा था, जिससे लोगों को दिन-रात गर्मी का सामना करना पड़ रहा था। मौसम विभाग ने तीन मई के लिए बारिश का यलो अलर्ट भी जारी किया है, जिससे आगामी दिनों में मौसम में बदलाव की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन




मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.2 डिग्री कम रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो पिछले दिनों के मुकाबले करीब पांच डिग्री कम है। सुबह हुई बारिश लगभग 2 मिमी दर्ज की गई। दिनभर बादलों की आवाजाही से लोगों को राहत मिली, हालांकि दोपहर में तेज धूप निकलने के कारण उमस बढ़ गई। आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान 36 से 37 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें