फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: बंद बिजली फीडरों को बिना देरी ठीक कराएं

विज्ञापन
विज्ञापन
आंधी और बारिश के बाद खराब हुए फीडरों के लिए बिजली निगम के एमडी ने दिए आदेश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। हरियाणा सरकार के विशेष ऊर्जा सचिव और बिजली निगम के प्रबंध निदेशक (एमडी) विक्रम सिंह ने बंद बिजली फीडरों को बिना देरी के ठीक कराने के आदेश दिए हैं। एमडी के निर्देशानुसार निगम द्वारा बिजली आपूर्ति व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए सभी सुपरिंटेंडिंग इंजीनियरों (एसई) को निर्देश जारी किए गए हैं। प्रबंध निदेशक के निर्देशों के अनुसार, जहां कहीं भी किसी कारणवश फीडर बंद हैं या आपूर्ति बाधित है, वहां संबंधित अधिकारी बिना किसी देरी के मरम्मत कार्य पूरा करवाएं और आपूर्ति बहाल करें।
विज्ञापन

इसके साथ ही, सभी एसई को निर्देशित किया गया है कि वे फील्ड स्टाफ की पर्याप्त तैनाती सुनिश्चित करें और कार्य की लगातार निगरानी रखें, ताकि उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने स्पष्ट किया है कि फीडरों की बहाली में किसी प्रकार की लापरवाही या अनावश्यक देरी पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी। सभी अधिकारियों से कहा गया है कि वे स्थिति की नियमित रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को उपलब्ध कराएं और आपूर्ति व्यवस्था को हर हाल में सामान्य बनाए रखें। सोमवार की शाम और बुधवार की सुबह आई बारिश के बाद फीडरों में गड़बड़ी की शिकायत के बाद निगम के प्रबंध निदेशक विक्रम सिंह ने खराब फीडरों की स्थिति और मरम्मत में लगे समय की जानकारी ली। निगम प्रवक्ता संजय चुघ ने बताया कि अधिकतम दो घंटे का समय देकर गड़बड़ी वाले फीडरों को ठीक कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें