फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: ई-नेत्र एप में तकनीकी खामी, वनक्षेत्र से बाहर के भी मिल रहे अलर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के आसपास के गांवों में फसल कटने की भी मिल रही जानकारी
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। जिले के वन परिक्षेत्र में अवैध कटाई और अतिक्रमण की बढ़ती घटनाओं पर रोक लगाने के लिए वन विभाग अब हाईटेक निगरानी व्यवस्था लागू करने की तैयारी में जुटा हुआ है। विभाग डिजिटल प्रणाली को मजबूत करते हुए जल्द ही ई-नेत्र एप को अरावली क्षेत्र से जोड़ने की योजना पर काम कर रहा है। हालांकि, फिलहाल तकनीकी दिक्कतों के चलते इस योजना का काम अस्थायी रूप से रोक दिया गया है। एप के जरिये पेड़ों की कटाई, अवैध कब्जा, निर्माण और आगजनी जैसी घटनाओं पर तुरंत अलर्ट मिलता है, जिस पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर त्वरित कार्रवाई करती है।

वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार ई-नेत्र एप में कई तरह की समस्याएं सामने आ रही हैं। एप के जरिए वनक्षेत्र से बाहर की गतिविधियों के भी अलर्ट लगातार मिल रहे हैं, जिससे सही सूचनाओं की पहचान करना मुश्किल हो रहा है। इसके अलावा आसपास के गांवों में किसानों की ओर से फसल कटाई की जानकारी भी एप में अलर्ट के रूप में दिखाई दे रही है। इन गलत अलर्ट के कारण वन विभाग के कर्मचारियों को अनावश्यक रूप से मौके पर जाना पड़ता है, जिससे समय और संसाधनों की बर्बादी हो रही है। विभाग अब तकनीकी खामियों को दूर कर सिस्टम को अधिक सटीक बनाने में जुटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
वन परिक्षेत्र में अवैध कटाई और अतिक्रमण रोकने के लिए ई-नेत्र एप लागू किया जा रहा है। फिलहाल तकनीकी समस्याओं के कारण इसे अस्थायी रूप से रोक दिया गया है। एप से जंगलों के बाहर की गतिविधियों और गांवों में फसल कटाई के भी अलर्ट मिल रहे थे, जिससे वन विभाग को परेशानी हो रही थी। -राजकुमार, जिला वन अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें