फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: सीनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए पंजीकरण शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। आगामी सीनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता को लेकर जिले के खिलाड़ियों में उत्साह बढ़ता जा रहा है। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो गई है। अब तक जिलेभर से करीब 40 खिलाड़ियों ने अपना पंजीकरण करा लिया है। प्रतियोगिता का आयोजन 30 मई से कुरुक्षेत्र स्थित द्रोणाचार्य स्टेडियम में किया जाएगा, जहां प्रदेशभर के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव ने बताया कि अब तक करीब 40 खिलाड़ियों का पंजीकरण हो चुका है और आने वाले दिनों में यह संख्या और बढ़ने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को सभी आवश्यक दस्तावेज समय पर जमा कराने के निर्देश दिए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें