गुरुग्राम। हरियाणा में बच्चों को समस्या समाधान और नई चीजें सिखाने के लिए शिक्षकों को कोडिंग व तकनीक का प्रशिक्षण दिया जाएगा। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) ने इसके लिए नया पाठ्यक्रम तैयार किया है। यह पाठ्यक्रम शिक्षकों को आसान गतिविधियों से बच्चों को समझाने के तरीके बताएगा।
पाठ्यक्रम के पांच भाग हैं, जिनमें बच्चों को तार्किक ढंग से सोचना और समस्याओं का हल खोजना सिखाया जाएगा। इसमें कोडिंग की शुरुआती जानकारी और एल्गोरिदम को समझना भी शामिल है। बच्चों को सिखाने के लिए कंप्यूटर की हर बार जरूरत नहीं होगी। शिक्षक कक्षा में खेल और अन्य गतिविधियों से भी समस्या हल करना सिखा सकेंगे। स्क्रैच के माध्यम से बच्चों को कोडिंग की शुरुआती जानकारी मिलेगी, जिससे वे छोटे कार्यक्रम बना सकेंगे। शिक्षकों के सीखने का आकलन प्रश्नोत्तरी, परियोजना कार्य और मूल्यांकन से होगा। संवाद