फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: गुरु शिष्य बन सीख रहे एआई और नई शिक्षण की तकनीकें

विज्ञापन
शिक्षकों को एआई और नई शिक्षण तकनीकों का दिया जा रहा प्रशिक्षण। वि
विज्ञापन
छह स्कूलों में छह दिवसीय कार्यक्रम के तहत 240 शिक्षकों को दिया जा रहा प्रशिक्षण
विज्ञापन

नंबर गेम - 40 शिक्षक एक बैच में शामिल होंगे

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। प्राथमिक कक्षाओं में पढ़ाई को रोचक और प्रभावी बनाने के लिए जिला शिक्षा विभाग की ओर से प्राथमिक शिक्षकों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। इसके तहत जिले के चारों खंडों में छह स्कूलों में छह दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम में कुल 240 प्राथमिक शिक्षकों को प्रशिक्षण देने की योजना है। प्रत्येक बैच में 40 शिक्षक शामिल होंगे।

प्रशिक्षण के लिए पटौदी के हेलीमंडी स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सोहना खंड के बादशाहपुर स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय और फर्रुखनगर के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय का चयन किया गया है। वहीं, गुरुग्राम के सेक्टर-4/7 स्थित पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, बसई के सरकारी स्कूल और जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) में भी प्रशिक्षण आयोजित किया जा रहा है।
विज्ञापन


प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), गणित, हिंदी और अंग्रेजी विषयों को पढ़ाने के नए तरीकों की जानकारी दी जा रही है। मंगलवार को शिक्षकों को बाल वाटिका से संबंधित गतिविधियों के बारे में विस्तार से बताया गया। इसमें खेल आधारित गतिविधियों, बच्चों के अनुभवों, निर्धारित दिशा-निर्देशों और तिथि भोजन जैसे विषयों पर चर्चा की गई। इसका उद्देश्य बच्चे खेल और गतिविधियों के माध्यम से आसानी से सीख सकें।
विज्ञापन


प्रशिक्षण के माध्यम से शिक्षकों को आधुनिक तकनीकों और गतिविधि आधारित पढ़ाई की जानकारी दी जा रही है, ताकि वे कक्षा में बच्चों को बेहतर तरीके से पढ़ा सकें। - सुमिता रांगी, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी, गुरुग्राम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें