फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: तीन महीनों में सफाई व्यवस्था में गुणवत्तापूर्ण सुधार के लिए लक्ष्य निर्धारित

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। नगर निगम गुरुग्राम ने अगले तीन महीनों के भीतर शहर की सफाई व्यवस्था में गुणवत्तापूर्ण सुधार करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इसके तहत मुख्य सडक़ों की सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाएगा और गार्बेज वर्नेबल पॉइंट्स (जीवीपी) को हटाकर कचरे के जमाव को रोका जाएगा। धूल-मिट्टी हटाने और सफाई व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए मैकेनाइज्ड सफाई प्रणाली को और अधिक गति दी जाएगी।
विज्ञापन


निगमायुक्त प्रदीप दहिया की अध्यक्षता में निगम कार्यालय में आयोजित सफाई समीक्षा बैठक में यह निर्णय लिया गया कि सभी संयुक्त आयुक्त अपने-अपने जोन क्षेत्रों में गार्बेज वर्नेबल पॉइंट्स का मूल्यांकन अगले एक सप्ताह में करें और जिन पॉइंट्स की जरूरत नहीं है, उन्हें हटाने की कार्य योजना तैयार करें। बैठक में बताया गया कि जुलाई में शहर में 254 जीवीपी थे, जिन्हें अब घटाकर 202 कर दिया गया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें