फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: बहादुरगढ़ में छाए गुरुग्राम के तैराक, झटके 33 पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुरग्राम। बहादुरगढ़ में चल रही हरियाणा स्टेट स्वीमिंग चैंपियनशिप में गुरुग्राम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शीर्ष स्थान प्राप्त किया। ये प्रतियोगिता 12 जुलाई तक चलेगी। मंगलवार को जिले के तैराकों ने कुल 33 पदक जीते हैं। इनमें 15 स्वर्ण पदक, 9 रजत और 9 कांस्य पदक शामिल हैं।
विज्ञापन

अंडर-17 पुरुष वर्ग में अनंत गुलिया ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं, महिला वर्ग में अवनी सूरी ने 50 मीटर बटरफ्लाई में स्वर्ण पदक और 200 मीटर व्यक्तिगत श्रेणी में रजत पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। ईवा गुप्ता 800 मीटर फ्रीस्टाइल में स्वर्ण और 100 मीटर बैक स्ट्रोक में रजत पदक जीता। महिला वर्ग में सैजल अंजना ने 200 मीटर व्यक्तिगत श्रेणी रजत मेडल में दूसरा स्थान प्राप्त किया जबकि प्रतिष्ठा व्यास ने 100 मीटर बैक स्ट्रोक में कांस्य पदक जीतकर तीसरा स्थान हासिल किया। इसके अलावा महिला वर्ग में 400 मीटर फ्रीस्टाइल रिले में गोल्ड मेडल जीतकर टीम स्पर्धा में गुरुग्राम का परचम लहराया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें